IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच अब ड्रॉ की तरफ बढ़ता दिख रहा है। लेकिन मैच के पांचवें दिन टीम इंडिया (Team India) के ऑलराउंडर (Axar Patel) ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने ट्रेविस हेड (Travis Head) का विकेट लेने के बाद यह उपलब्धि हासिल की है।
सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बने अक्षर
अक्षर पटेल ने इंडिया की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ दिया है। इससे पहले बुमराह के पास सबसे तेज 50 विकेट लेने का रिकॉर्ड था। लेकिन अब अक्षर ने यह उपलब्धि हासिल कर ली है। खास बात यह है कि अक्षर पटेल ने 12वें टेस्ट में ही यह रिकॉर्ड बना लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: हवा में लहराकर स्टंप में घुसी Axar Patel की बॉल, हैरान रह गए Travis Head, देखें वीडियो
सबसे तेज 50 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
- अक्षर पटेल 2205 बॉल में 50 टेस्ट विकेट
- जसप्रीत बुमराह 2465 बॉल में 50 टेस्ट विकेट
- कर्सन गावरी 2534 बॉल में 50 टेस्ट विकेट
- आर अश्विन 2597 बॉल में 50 टेस्ट विकेट
Axar Patel का टेस्ट करियर
अक्षर पटेल के लिए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शानदार साबित हुई है। अक्षर ने इस सीरीज में बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं अक्षर के टेस्ट करियर की बात की जाए तो उन्होंने अब तक 12 टेस्ट मैचों की 18 पारियों में 513 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं इस दौरान अक्षर ने 50 विकेट भी लिए हैं। अक्षर ने दो अर्धशतक इसी सीरीज में बनाए हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
7 mins agoइतिहास रचने की दहलीज पर गिल, 105 रन बनाते ही नाम दर्ज होगा बड़ा रिकॉर्ड
18 mins agoIND vs NZ: ऑकलैंड में टीम इंडिया के लिए फील्डिंग बनी सबसे बड़ी चुनौती
23 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ विराट कोहली सचिन के 9 बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं
56 mins agoन्यूजीलैंड के खिलाफ ODI सीरीज में रोहित शर्मा बना सकते हैं 5 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoचेन्नई सुपर किंग्स के उर्विल पटेल ने रणजी में दोहरा शतक मारकर रचा इतिहास
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
2 hrs agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines