IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के 480 रनों का पीछा करने उतरी टीम इंडिया (Team India) ने शानदार शुरुआत की है। कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार बल्लेबाजी की। गिल ने एक शानदार छक्का भी लगाया।
गिल ने लगाया शानदार छक्का
शुभमन गिल ने नाथन लायन की गेंद पर कदमों का इस्तेमाल करते हुए शानदार छक्का लगाया। लायन गिल पर नकेल कसने की पूरी कोशिश कर रहे थे, लेकिन आखिर के ओवर में गिल ने आगे बढ़ते हुए सीधा स्टेट हवाई फॉयर किया और गेंद को बाउंड्री के पार भेज दिया। गिल ने 27 गेंदों में 18 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने एक शानदार चौका और एक जबरदस्त छक्का लगाया।
और पढ़िए – WPL 2023: हीली ने मचाया तूफान, महज इतने रन से बन जाता कीर्तिमान, यूपी वॉरियर्स ने आरसीबी को 10 विकेट से रौंदा
गिल का छक्का देखने के लिए क्लिक
इंडिया ने बनाए 36 रन
ऑस्ट्रेलिया के 480 रनों के जवाब में ओपनिंग करने उतरे शुभमन गिल और रोहित शर्मा ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुए दिन का खेल खत्म होने तक 36 रन बना लिए हैं। गिल 18 और रोहित शर्मा 17 रन बनाकर नाबाद लौटे। ऐसे में कल के दिन दोनों खिलाड़ियों से शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
और पढ़िए – PSL 2023: बाबर आजम के खिलाफ Rilee Rossouw का तूफान, धमाकेदार जीत से बना डाले ये रिकॉर्ड्स
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 480 रन
इससे पहले आज भी ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी की, उस्मान ख्वाजा 180 और कैमरून ग्रीन के 115 के बाद पुछल्ले बल्लेबाजों की दम पर ऑस्ट्रेलिया ने 480 रन बनाए। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 6 विकेट आर अश्विन ने लिए, मोहम्मद शमी ने 2 जबकि रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे की प्लेइंग-11 पर तोड़ी चुप्पी
31 mins agoसैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
59 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
1 hr agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
1 hr ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
2 hrs agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
3 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
3 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
4 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines