IND vs AUS: रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने चौथे टेस्ट की पहली पारी में तीसरा विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। अश्विन ने टीम इंडिया (Team India) के पूर्व दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (anil kumble) की बराबरी कर ली है।
कुंबले के बराबर अश्विन
दरअसल, आर अश्विन इस मुकाबले में चौथा विकेट लेते ही अनिल कुंबले के बराबर पहुंच गए हैं। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में अनिल कुंबले 111 विकेट के साथ दूसरे नंबर पर थे, लेकिन अब अश्विन ने 4 विकेट लेते ही कुंबले की बराबरी कर ली है। कुंबले और अश्विन अब 111 विकेट लेने के साथ बराबर हो गए हैं। बता दें कि बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर नाथन लायन 113 विकेट लिए हैं।
और पढ़िए – IND vs AUS: Shubman Gill ने मारा दनदनाता छक्का, लायन रह गए भौचक्का देखें Video
https://twitter.com/BCCI/status/1634100858194362368?s=20
और पढ़िए – IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के इस दिग्गज खिलाड़ी ने अचानक ले लिया संन्यास, IPL में मचाया था धमाल, लगा चुका है 32 शतक
अश्विन ने सीरीज में लिए 22 विकेट
खास बात यह है कि अब तक इन चार विकटों के साथ आर अश्विन इस सीरीज में 22 विकेट ले चुके हैं, उन्होंने नागपुर टेस्ट में 8 विकेट, दिल्ली में 6 विकेट और इंदौर में 4 विकेट लिए हैं, जबकि अब अहमदाबाद टेस्ट में 4 विकेट लिए हैं। खास बात यह है कि अश्विन ने पहली पारी में ही चार विकेट निकाले हैं। ऐसे में वह इस टेस्ट में आगे और भी विकेट निकाल सकते हैं, जिससे अश्विन कुंबले का रिकॉर्ड तोड़ भी सकते हैं।
ऑस्ट्रेलिया 400 पार
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की पकड़ चौथे टेस्ट में मजबूत होती जा रही है। पहली पारी में 7 विकेट के नुकसान पर ऑस्ट्रेलिया 409 रन बना चुकी है। उस्मान ख्वाजा 180 और नाथन लायन 6 रन बनाकर जमे हुए हैं। ऐसे में अगर भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को जल्दी नहीं रोका तो उसे मुश्किल हो सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
55 mins agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
1 hr agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
1 hr agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
2 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
2 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
3 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
3 hrs agoRanji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
3 hrs agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
3 hrs agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines