IND vs AUS: अश्विन के जाल में फंसे Alex Carey, विराट कोहली ने लगा लिया गले, देखें video
Edited By Arpit Pandey

Ravichandran Ashwin dismisses Alex Carey
Edited By Arpit Pandey

Ravichandran Ashwin dismisses Alex Carey
IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) में चल रहे चौथे टेस्ट में टीम इंडिया (Team India) ने जोरदार वापसी की है। रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने आज ऑस्ट्रेलिया को दो झटके दिए हैं।
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने आज सुबह संभलकर बल्लेबाजी की शुरु की। उस्मान ख्वाजा और केमरून ग्रीन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की तरफ पहुंचाया। लेकिन लंच के बाद अश्विन ने पहले केमरून ग्रीन को पवेलियन भेजा। इसके बाद एलेक्स केरी ने आते ही तेज बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन चार गेंदे खेलकर ही केरी अश्विन के जाल में फंस गए।
𝐎𝐧𝐞 𝐛𝐫𝐢𝐧𝐠𝐬 𝐭𝐰𝐨! 🔥🔥
A sigh of relief for #TeamIndia as @ashwinravi99 strikes twice in an over to remove Cameron Green and Alex Carey 💪🏻💪🏻
Follow the match ▶️ https://t.co/8DPghkx0DE#INDvAUS | @mastercardindia pic.twitter.com/e8caRqCHOq
— BCCI (@BCCI) March 10, 2023
अश्विन की गेंद पर केरी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन केरी सीधा शॉट खेलने के चक्कर में अपना कैच अक्षर पटेल को दे बैठे। अश्विन के विकेट निकालने से टीम इंडिया ने थोड़ी राहत की सांस जरूर ली है। लेकिन उस्मान ख्वाजा अभी भी जमे हुए हैं।
फिलहाल 387 रनों पर ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट गिर चुके हैं, लेकिन उस्मान ख्वाजा 165 रन बनाकर जमे हुए हैं। ऐसे में अब ऑस्ट्रेलिया की नजरें 400 से ज्यादा के स्कोर पर होगी। बता दें कि उस्मान ख्वाजा इस सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के ऐसे पहले बल्लेबाज हैं, जिन्होंने शतकीय पारी खेली है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: