IND vs AUS 3rd Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत इंदौर में सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला खेला जाना है। 1 मार्च से शुरू होने वाले इस मैच में टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। अगर विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 77 रन बना लेते हैं तो वह भारत के लिए घर में 4 हजार रन पूर करने वाले 5वें खिलाड़ी बन जाएंगे।
इन दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं विराट कोहली
विराट कोहली से पहले टीम इंडिया के लिए भारतीय सरजमीं पर सचिन तेंदुलकर 4 हजार रन पूर कर चुके हैं। उन्होंने 7216 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के वर्तमान हेड कोच राहुल द्रविड़ का नाम है, जिन्होंने भारत में खेलते हुए टेस्ट फॉर्मेट में 5598 रन बनाए हैं।
विराट भारतीय सरजमीं पर पूरे कर सकते हैं 4 हजार रन
भारतीय सरजमीं पर टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर का नाम है, जिन्होंने 5067 रन बनाए हैं। चौथे नंबर पर टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग का नाम है, जिन्होंने 4656 रन बनाए हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 3923 रनों के साथ पांचवे नंबर पर हैं। उन्हें 4 हजार रन पूरे करने के लिए 77 रन बनाने होंगे।
और पढ़िए – PSL 2023: बॉल है या बवाल? फखर जमां के होश उड़ाकर टॉम कुरेन ने तोड़ डाला मिडल स्टंप, देखें वीडियो
1 मार्च से होगा तीसरा टेस्ट मैच
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी 4 टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दो मुकाबला हो चुके हैं, जिनमें भारत ने जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 से बढ़त हासिल कर ली है। अब तीसरा मुकाबला इंदौर ममें 1 मार्च जबकि चौथा मुकाबला अहमदाबाद में 9 मार्च से खेला जाना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
20 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
1 hr agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
2 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
4 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
4 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
4 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines