IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इंदौर के होलकर स्टेडियम में भारतीय टीम ने सिर्फ दो ही मैच खेले हैं और इन दोनों में जीत हासिल की है। ये मैदान भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली के लिए बेहद ही लकी है और यहां पर कोहली का एक अलग ही रुप देखने को मिलता है। ऐसे में भारतीय फैंस को ये उम्मीद होगी कि इस मैच में कोहली अपने शतकों का सूखा खत्म कर देंगे।
Virat Kohli at Indore: इंदौर में जमकर बोलता है कोहली का बल्ला
पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंदौर में 2 टेस्ट की 3 पारियों में 76 की औसत से 228 रन बनाए हैं। एक अर्धशतक लगाया है और एक दोहरा शतक भी लगाया है। इस मैदान पर कोहली का सबसे बड़ा स्कोर 211 रनों का है। मौजूदा भारतीय टीम की बात करें तो इस मैदान पर उनसे अधिक रन कोई नहीं बना सका है। चेतेश्वर पुजारा ने भी 196 रन बनाए हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया को उनसे सतर्क रहना होगा। विराट कोहली हालांकि मौजूदा सीरीज की 3 पारियों में अब तक कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। नागपुर में उन्होंने 12 जबकि दिल्ली में 44 और 20 रन बनाए। उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में 25 हजार रन भी पूरे हो गए हैं। टेस्ट में वे 27 शतक भी जड़ चुके हैं और उनके 28वें शतक का इंतजार लंबे समय से जारी है।
इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
7 mins agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
1 hr agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
8 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
10 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
11 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
12 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
13 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
13 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines