IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में तीसरा टेस्ट खेला जा रहा है। इस मुकाबले के दूसरे दिन टीम इंडिया दूसरी पारी में बल्लेबाजी कर रही है। भारत को ऑस्ट्रेलिया टीम के स्टार ऑफ स्पिनर नाथन लायन ने रविचंद्रन अश्विन के रूप में सातवां झटका दिया। अश्विन 28 गेंद में 16 रन बनाकर आउट हो गए हैं।
इस तरह आउट हुए रविचंद्रन अश्विन
ऑस्ट्रेलिया के लिए नाथन लायन 49वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पहली ही गेंद पर उन्होंने अश्विन का शिकार कर लिया। गेंद पिच पर गिरी और सीधा पैड पर जा लगी। जब तक बल्लेबाज का बैट आता गेंद पैर पर लग चुकी थी। अपील होने पर अँपायर ने अंगुली खड़ी नहीं की, जब कप्तान स्टीव स्मिथ ने DRS मांगा तो नाथनल यान के पक्ष में गया। इस तरह अश्विन को वापस पवेलियन लौटना पड़ा।
और पढ़िए – IND vs AUS: अबे यार…सिराज हुए बोल्ड, रोहित का बन गया मुंह, देखें वीडियो
अश्विन का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें
इंदौर टेस्ट लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पहली पारी में 109 रन पर आलआउट किया था। जवाब में कंगारू टीम ने 197 रन बनाकर 88 रनों की लीड ली थी। दूसरी पारी में टीम इंडिया 155 रन पर अपने 8 विकेट खो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया के लिए दूसरी पारी में नाथन लायन ने 6 विकेट लिए हैं। टीम इंडिया फिलहाल 67 रनों की लीड लेकर दूसरे दिन के तीसरे सेशन में बैटिंग कर रही है।
और पढ़िए – IND vs AUS: क्या 76 रन के टार्गेट पर जीत सकती है इंडिया? उमेश यादव ने दिया सीधा जवाब
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 mins agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
1 hr agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
9 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
10 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
11 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
11 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
11 hrs agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines