IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच आज से इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में टॉस जीतकर भारतीय टीम ने बल्लेबाजी का फैसला किया। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम ने पहले गेंदबाजी करते हुए आते ही टीम इंडिया पर दबाव बनाना शुरू कर दिए और भारत की आधी से ज्यादा टीम को पवेलियन की ओर भेज दिया। भारत की तरफ से विराट कोहली ने पारी को संभालने की कोशिश की हालांकि वे भी टॉड मर्फी की गेंद पर चकमा खा गए और इस सीरीज में दूसरी बार उनकी गेंद पर आउट हो गए।
मर्फी ने फिर किया विराट कोहली का शिकार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर गावस्कर सीरीज में विराट कोहली को हर मैच में अच्छी शुरुआत मिली है लेकिन वह उसे आगे नही ले जा पाएं हैं। इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भी ऐसा ही हुआ। भारतीय टीम जब परेशानी में थी तो कोहली ने पारी को आगे बढ़ाने को जिम्मा उठाया और शानदार शॉट्स खेले लेकिन इसी प्रयास में वे एक बार फिर से टॉड मर्फी का शिकार बन गए।
दरअसल भारतीय पारी के दौरान 22वां ओवर युवा गेंदबाज टॉड मर्फी करने आए। उन्होंने शुरुआत से ही कोहली को परेशान करना शुरू कर दिया। मर्फी पर दबाव बनाने के लिए कोहली ने चौथी गेंद पर उन्हें स्विप मारनी चाही लेकिन मर्फी इसे समझ गए और उन्होंने आगे की तरफ गेंद डाली जो कि टप्पा पड़ते ही सीधे कोहली के पैर पर लग गई जिससे वह एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। कोहली नें इसके बाद रिव्यू भी लिया लेकिन उसमें भी उन्हें निराशा ही हासिल हुई।
https://twitter.com/nomanedits/status/1630808182225350657
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
17 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
50 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines