IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की दूसरी पारी की बल्लेबाजी जारी है। इसमें टीम ने शुरुआत अच्छी की लेकिन बाद में कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल का विकेट गंवा दिया। इसके बाद विराट कोहली भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पस्त हो गए और उन्होंने कुहनेमैन ने आउट कर दिया।
अच्छी शुरुआत के बाद फंसे विराट कोहली
भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली का टेस्ट में शतक का सूखा खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। उन्हें हर पारी में अच्छी शुरुआत मिलती है लेकिन वे उसे आगे नहीं बढ़ा पाते हैं। कोहली ने अब तक इस बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में एक अर्धशतक भी नहीं जड़ा है।
इंदौर में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी एक बार फिर से यही हुआ। दरअसल रोहित शर्मा के विकेट के बाद उतरे कोहली ने आते ही प्रेशर बढ़ाने के लिए दो चौके जड़े और 23वां ओवर करने आए मैथ्यू कुहेनमैन के ओवर में भी उन्होंने ये ही करना चाहा। ओवर की चौथी गेंद पर वे साइड हटे और शॉट मारना चाहा लेकिन गेंद नीचे रह गई और सीधे पैर पर लग गई जिसके बाद कोहली को एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया गया।
https://twitter.com/aftab169/status/1631203938610577408
और पढ़िए – IND vs AUS: ‘वाह क्या बॉल है’…Nathan Lyon ने ऐसे किया अश्विन का शिकार, देखें
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
28 mins agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
48 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
1 hr agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
1 hr agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
4 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines