IND vs AUS: पहले ओवर में 2 बार OUT हो गए थे रोहित...फिर भी खेलते रहे, किसकी गलती से बचे, देखें Video
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 3rd test live Rohit Sharma not out two times
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 3rd test live Rohit Sharma not out two times
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट शुरू हो गया है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था, जो उल्टा पड़ गया और भारत ने पहले सेशन में ही 8 विकेट गंवा दिए हैं। ऑस्ट्रेलियाई के स्पिनर्स ने भारतीय बल्लेबाजों को क्रीज पर टिकने नहीं दिया और एक के बाद एक विकेट लेते गए। रोहित शर्मा को 2 जीवनदान मिले, लेकिन अंत में वह 12 रन बनाकर आउट हो गए।
इंदौर टेस्ट में रोहित शर्मा पहले ओवर की पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, मिचेल स्टार्क की गेंद बल्ले से ऐज लेकर सीधा विकेटकीपर के हाथों में गई थी, ऑस्ट्रेलिया की अपील पर अंपायर नितिन मेनन ने उन्हें आउट नहीं दिया। इसके बाद कप्तान स्टीव स्मिथ ने भी DRS की मांग नहीं की, लिहाजा रोहित शर्मा बच गए और उन्हें पहली ही गेंद पर जीवनदान मिल गया।
https://twitter.com/BishnuM12851267/status/1630796488098848769?s=20
इसके बाद पहले ही ओवर की चौथी गेंद पर भी रोहित शर्मा LBW आउट थे, लेकिन जब ऑस्ट्रेलिया की तरफ से अपील की गई तो उन्हें अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया, इस बार भी कप्तान स्टीव स्मिथ ने DRS नहीं लिया। जबकि गेंद सीधा पैड पर लगकर स्टंप में लग रही थी। इस तरह रोहित शर्मा पहले ही ओवर में 2 बार आउट होने के बाद भी बच गए और बल्लेबाजी करते रहे।
Nitin Menon to provide ear & eye check up. This is poor umpiring.. https://t.co/KuRb7AmDuA
— RK (@trkbins) March 1, 2023
अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले के दूसरे सेशन तक 8 विकेट खोकर 106 रन बना लिए हैं। कुल 31 ओवर फेंके जा चुके हैं। फिलहाल भारत के लिए अक्षर पटेल 10 जबकि उमेश यादव 16 रन बनाकर खेल रहे हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: