IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर टेस्ट खेला जा रहा है। पहले दिन टीम इंडिया दूसरे सेशन में 109 रन बनाकर आल आउट हुए है। जवाब में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे ओवर में ही ट्रेविड हेड का विकेट लेकर बड़ा झटका दिया है। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने पहली सफलता दिलाई और 9 रन बनाकर खेल रहे ट्रेविड हेड को LBW कर दिया।
जडेजा ने किया ट्रेविस हेड का शिकार
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने पहली ही गेंथ रविचंद्रन अश्विन को थमाई थी। उन्होंने पहले ओवर में 7 रन दिए। फिर दूसरा ओवर लेकर आए रवींद्र जडेजा ने अपने पहले ओवर की चौथी गेंद पर ट्रेविड हेड का शिकार कर लिया। गेंद पड़कर सीधा बल्लेबाज के पैड पर जा लगी, जब जडेजा ने अपील की तो अंपायर ने आउट नहीं दिया। इसके बाद कप्तान रोहित ने DRS लिया तो फैसला टीम इंडिया के पक्ष में आया। इस तरह ट्रेविड हेड आउट हुए।
और पढ़िए – जिसे हल्के में लिया, उसी ने कर दिया ढेर, जानिए कौन है ऑस्ट्रेलिया का ये शेर?
https://twitter.com/StarSportsIndia/status/1630835881882931202?s=20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया इंदौर टेस्ट लाइव
अगर मैच की बात करें तो भारत ने पहले बल्लेबाजी की और ऑस्ट्रेलिया ने उसे 109 रन पर समेट दिया। इंदौर में स्पिनर्स का जलवा देखने को मिल रहा है। टीम इंडिया के सभी विकेट स्पिनर्स ने लिए, जबकि ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका भी स्पिनर रवींद्र जडेजा ने दिया। फिलहाल ऑस्ट्रेलिया ने 1 विकेट खोकर 19 रन बना लिए हैं।
और पढ़िए – पहले दिन का खेल खत्म, रवींद्र जडेजा ने बरपाया कहर, ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट किए ढेर
टीम इंडिया प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
6 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
7 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
7 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
8 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
9 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
9 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
9 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
10 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines