IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नेथन लॉयन धाकड़ गेंदबाजी कर रहे हैं और एक-एक करके कई बड़े रिकॉर्ड बना रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर में खेले गए टेस्ट मैच में लायन ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम की है और श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को भी पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन

Nathan Lyon ने तोड़ा मुरलीधरन का रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज नाथन लायन वैसे तो विश्वभर में विकेट लेते हैं लेकिन भारत में उनका प्रदर्शन देखने योग्य है। इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट में जैसे ही उन्होंने शुभमन गिल का विकेट लिए वैसे ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। दरअसल ये नाथन का भारत में 106वां विकेट था और इसी के साथ वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड मुरलीधरन के पास था जिन्होंने 105 विकेट लिए थे। इसी के साथ वे भारत के खिलाफ 105 से ज्यादा विकेट लेने वाले पहले स्पिनर भी बन गए हैं।

विज्ञापन

भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर्स

नाथन लायन- 108*
मुथैया मुरलीधरन- 105
लांस गिब्स- 63
डेरेक अंडरवुड- 62

विज्ञापन

मैच का लेखा-जोखा

मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम की दूसरी पारी की बल्लेबाजी जारी है। टीम ने खबर लिखे जाने तक 5 विकेट के नुकसान पर 118 रन बना लिए हैं।

विज्ञापन

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ