IND vs AUS 3rd Test:भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले जा रहे टेस्ट मैच में भले ही ऑस्ट्र्लिया की टीम मजबूत स्थिति में हो लेकिन उसके खिलाड़ियों में रविचंद्रन अश्निन का खौफ जाने का नाम नहीं ले रहा है और हो भी क्यों ना उन्होंने इस सीरीज में शानदार गेंदबाजी की है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान भी ऐसा ही देखा गया जब अश्विन का एक्शन देखकर ही दुनिया के नंबर 1 मार्नस लाबुशेन ने उन्हें रोक दिया जिसके बाद बवाल हो गया।
गेंद फेंकने से पहले ही लाबुशेन ने अश्निन को रोका
भारतीय दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन हमेशा अपनी गेंदबाजी में नए-नए प्रयास करते रहते हैं और बल्लेबाज को हैरान कर देते हैं। ऐसा ही एक माजरा इंदौर में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में देखने को मिला। जब दुनिया के नंबर 1 टेस्ट बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन के सामने गेंदबाजी करते हुए उन्होंने अचानक बिना रनर अप के गेंदबाजी करने का फैसला किया।
और पढ़िए – IND vs AUS: अश्विन ने हवा में लहराई थी बॉल…Travis Head ने खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें
अश्विन के इस स्टांस को देखकर लाबुशेन हैरान रह गए और जब अश्निन ने गेंद फेंकने के लिए हाथ घुमा लिया तभी अचानक लाबुशेन ने हाथ दिखाया और क्रीज से साइड में हो गए। जिसके बाद अश्विन ने गेंद नहीं फेंकी। इसके बाद लाबुशेन और अश्विन के बीच कुछ बातचीत हुई साथ ही अंपायर विलसन भी इससे नाराज दिखे और उन्होंने लाबुशेन के पास जाकर इसे लेकर बातचीत की इसमें रोहित शर्मा भी शामिल हुए हालांकि बाद में सभी के चेहरे पर हंसी देखी गई।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी के कोच का फूटा गुस्सा, गंभीर एंड कंपनी पर लगाए आरोप
17 mins ago36 साल की उम्र में जिम्बाब्वे के पूर्व क्रिकेटर सारा डाम्बानेवाना का निधन
24 mins agoचोट के कारण पंत हुए बाहर, तो कौन लेगा उनकी जगह? ये 3 हैं बड़े दावेदार
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें पूरी डिटेल
1 hr agoजेल से जमानत के बाद शतक जड़ते ही छलके अभिषेक पोरेल के आंसू, बयां किया दर्द
2 hrs agoWPL 2027 से पहले MI ने किया ट्रेड, अमेरिकी गेंदबाज टीम में शामिल
3 hrs ago'बैठे रहिए...', वैभव सूर्यवंशी ने दिए प्लेइंग 11 में वापसी के संकेत
4 hrs agoवैभव को बाहर रखने के लिए संजू उठा रहे ये कदम, अश्विन ने दिया बड़ा बयान
11 hrs agoअगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
12 hrs agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines