IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इंदौर टेस्ट का पहला दिन है। टीम इंडिया को 109 रन पर समेटने के बाद कंगारू टीम बैटिंग कर रही है। ऑस्ट्रेलिया को रवींद्र जडेजा ने दूसरा बड़ा झटका दिया है। उन्होंने Marnus Labuschagne का शिकार किया। जिस गेंद पर लाबुशेन आउट हुए वह पड़कर आई और सीधा स्टंप में घुस गई और बल्लेबाज का काम तमाम हो गया।
मार्नस लाबुशेन ने 91 गेंद में 31 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ 1 चौका निकला। जडेजा ने लाबुशेन को 35वें ओवर की तीसरी गेंद पर क्लीन बोल्ड किया। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान नजर आया और घुटनों पर आकर अफसोस करता रहा। फिर पवेलियन लौट गया। उधर टीम इंडिया ने जश्न मनाया।
जडेजा ने किया लाबुशेन का शिकार
रवींद्र जडेजा ने जिस गेंद पर लाबुशेन को क्लीन बोल्ड किया। वह स्टंप की लाइन में थी। गेंद पड़कर थोड़ अंदर आई और स्टंप में जा घुसी। जब तक बल्लेबाज बल्ला लगाते गेंद निकलकर अपना काम कर चुकी थी। बल्लेबाज इस तरह से गच्चा खाया कि वह बल्ला तक नहीं उठा पाया और जडेजा की खतरनाक गेंद का शिकार बना।
https://twitter.com/aftab169/status/1630869620625403905?s=20
टीम इंडिया प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग 11
उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (wk), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
1 hr agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
8 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
9 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
9 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
10 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
10 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
11 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
11 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
11 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines