IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच मध्यप्रदेश के इंदौर में खेला जाएगा। इस मैच की शुरुआत 1 मार्च से होगी जिसके लिए दोनों ही टीमों ने तैयारी शुरू कर दी है। इस सीरीज के दोनों मैच में पिच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में तीसरे टेस्ट मैच से पहले ये जानना जरूरी है कि आखिर इंदौर की पिच का मिजाज कैसा है और इस पर गेंदबाजों को फायदा मिलेगा या फिर बल्लेबाज भी बढ़त में रहने वाले हैं।
Indore Live Pitch Report: कैसी है इंदौर की पिच?
इंदौर के होलकर स्टेडियम को शुरू में तीसरे टेस्ट की मेजबानी के लिए नहीं चुना गया था, लेकिन धर्मशाला में खराब परिस्थितियों ने मैच को यहां स्थानांतरित करने के लिए मजबूर किया। इस प्रतिष्ठित मैदान पर अब तक केवल दो टेस्ट मैच खेले गए हैं जिसमें भारतीय टीम को जीत हासिल हुई है। इंदौर की पिच की बात करें तो यहां पर लाल मिट्टी मौजूद हैं जिसके चलते स्पिनरों को मदद है। हालांकि पिच पहले दो दिन तक बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल रहने की उम्मीद है ऐसे में यहां पर बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है। इंदौर में पहली पारी में औसत स्कोर 353 रन है, जबकि चौथी पारी में औसत स्कोर केवल 153 रन है। यहां टॉस जीतकर कोई भी कप्तान पहले बल्लेबाजी करना चाहेगा।
और पढ़िए –NZ vs ENG: Southee ने बल्ले से मचाई तबाही…आगे बढ़कर ठोका खतरनाक छक्का, देखें
इंदौर टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट।
इंदौर टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम:
एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, नाथन लियोन, लांस मौरिस, टॉड मर्फी, मैथ्यू रेनशॉ, स्टीव स्मिथ (कप्तान), मिशेल स्टार्क, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
42 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines