IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे इंदौर टेस्ट में उमेश यादव ने कमाल का प्रदर्शन किया है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने 13 गेंद में 17 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 2 छक्के ठोके। फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में 3 बल्लेबाजों को आउट किया। इसके साथ ही वह भारत में टेस्ट में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों के क्लब में शामल हो गए हैं।
दिनेश कार्तिक ने की थी ये भविष्यवाणी
इस मुकाबले के दौरान जब उमेश यादव बल्लेबाजी करने आए थे, तभी टीम इंडिया के स्टार प्लेयर दिनेश कार्तिक ने उन्हें लेकर भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि मुझे पता है कि वो छक्का जड़ेगा। जिस वक्त उमेश बल्लेबाजी करते हुए मैच को रोमांचक बना रहे थे तभी कॉमेंट्री कर रहे डीके ने यह भविष्यवाणी की, फिर उमेश ने अगली ही बॉल पर तूफानी छक्का ठोक दिया।
दिनेश कार्तिक ने शेयर किया वीडियो
उमेश यादव का छक्का देख दिनेश कार्तिक झूम उठे। उनके चेहरे पर खुशी थी। दिनेश कार्तिक ने इस भविष्यवाणी के दौरान का वीडियो खुस सोशल मीडिया पर शेयर किया है। अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया दूसरी पारी में बैटिंग कर रही है। 88 रनों की लीड का पीछा कर रही भारतीय टीम ने 37 रनों पर 2 विकेट गंवा दिए हैं। टीम इंडिया मुश्किल में दिख रही है।
और पढ़िए – WPL 2023: कल से शुरू होगा महिला आईपीएल का रोमांच, यहां देखें पांचों टीमों का पूरा स्क्वॉड
इंदौर टेस्ट का हाल
भारत ने पहली पारी में 109 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली इनिंग में 197 रन बनाए और 88 रनों की लीड ली। अब भारत दूसरी पारी में खेल रही है। 2 विकेट गिर चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा 15 जबकि विराट कोहली 1 रन बनाकर क्रीज पर हैं। शुभमन गिल और रोहित शर्मा आउट हो गए हैं। तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन में दूसरे सेशन का खेल चल रहा है।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
1 hr agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
2 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
3 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
4 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
4 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
5 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
5 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
6 hrs agoIPL 2027 के ऑक्शन में नजर आ सकते हैं ये 5 सुपरस्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines