Siddharth Sharma
Read More
IND vs AUS 3rd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इंदौर में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच को ऑस्ट्रेलिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से जीत लिया। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालिफाई कर दिया है साथ ही सीरीज में 2-1 स्कोर पर पहुंच गई है। ये भारतीय टीम की इंदौर में पहली हार है।
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रनों का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्र्लिया ने इसे एक विकेट के नुकसान पर ही हासिल कर लिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: अश्विन ने हवा में लहराई थी बॉल…Travis Head ने खड़े-खड़े ठोक डाला कड़क छक्का, देखें
मैच की बात करें तो इसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 109 रन बनाए जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 88 रनों की बढ़त लेकर पहली पारी में 197 रन बनाए। वहीं इसके बाद भारतीय टीम दूसरी पारी में 163 रनों पर ऑलआउट हो गई और अब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 76 रन चाहिए।
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, उमेश यादव, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, ट्रैविस हेड, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।