हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs AUS 3rd T20: टीम इंडिया से बाहर हो जाएगा एक खिलाड़ी, गुवाहाटी में क्या हो सकती है भारत की Playing 11

India vs Australia T20 Series 2023, IND vs AUS 3rd T20 Playing 11: भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है और अब गुवाहाटी में टीम इंडिया सीरीज कब्जाने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs AUS 3rd T20 Playing 11

IND vs AUS 3rd T20: भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी में खेलेगी। इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम सीरीज में 2-0 से आगे है। अब यहां टीम इंडिया की नजरें होंगी सीरीज कब्जाने पर। उससे पहले भारत की प्लेइंग 11 को लेकर चर्चाएं होने लगी हैं। कहा जा रहा है कि पहले दोनों मुकाबलों में फ्लॉप रहा एक गेंदबाज इस मैच से बाहर हो सकता है।

किसे बाहर करेंगे सूर्यकुमार यादव?

फिलहाल बैटिंग लाइन अप में तो ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं नजर आ रहा जिसे सूर्या इस मुकाबले से बाहर करेंगे। टीम इंडिया ने पहला मैच 200 से ऊपर का लक्ष्य चेज करते हुए जीता था। वहीं दूसरे मैच में पहले खेलते हुए टीम ने 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। पर गेंदबाजी दोनों मुकाबलों में थोड़ी सवालों के घेरे में रही। खासतौर से तेज गेंदबाजी जिसमें अर्शदीप सिंह कमजोर कड़ी साबित हुए हैं।

यह भी पढ़ें:-  WTC 2023-25: ODI वर्ल्ड कप के बाद अब टेस्ट चैंपियनशिप पर नजर, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पाकिस्तान; क्या है भारत का हाल

विज्ञापन

पहले मैच में उन्होंने 4 ओवर में 41 रन दिए थे और कोई विकेट नहीं लिया था। फिर दूसरे मुकाबले में उन्होंने 4 ओवर में 46 रन देकर एक विकेट लिया था। ऐसे में अब तीसरे मुकाबले में अर्शदीप को बाहर करके आवेश खान को मौका मिल सकता है। पर यह भी देखने वाली बात होगी कि कप्तान सूर्या विनिंग कॉम्बिनेशन के साथ छेड़छाड़ करेंगे या नहीं। यहां जीत के साथ टीम इंडिया चौथे मुकाबले में अजेय बढ़त लेकर उतरना चाहेगी जहां बेंच स्ट्रेंथ को आजमाया जा सकता है।

भारत की संभावित Playing 11

यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, आवेश खान/अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें:- IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने क्यों छोड़ा GT का साथ? MI में आते ही भारतीय ऑलराउंडर का वीडियो आया सामने

टीम इंडिया का इस सीरीज के लिए स्क्वॉड

यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, मुकेश कुमार, रवि बिश्नोई, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, शिवम दुबे, वाशिंगटन सुंदर, जीतेश शर्मा।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola