IND vs AUS 3rd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच इन दिनों 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में लगातार दो मैच जीतकर टीम इंडिया 2-0 से आगे है। अब सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के मैदान पर 28 नवंबर को खेला जाएगा। इस सीरीज में अभी तक टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को कहीं भी टिकने नहीं दिया है। अब भारतीय टीम की नजरे तीसरे मैच को जीतकर सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी। तो वहीं दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया टीम इस मैच को जीतकर सीरीज हारने से बचना चाहेगी।
कैसा होगा गुवाहाटी में मौसम का हाल
अभी तक खेले गए सीरीज के दो मैचों में बारिश की काफी संभावना देखी गई थी और मैच से पहले दोनों ही जगह बारिश भी हुी थी। वहीं तीसरे मैच को लेकर गुवाहाटी में मौसम साफ रहने वाला है। आज यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। पूरे दिन यहां का मौसम साफ रहने की संभावना है जिसके चलते फैंस को मैच का पूरा एक्शन देखने को मिलने वाला है। जानकारी के अनुसार गुवाहाटी में तीसरे टी20 मैच के लिए 40 हजार से ज्यादा दर्शक पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- Champions Trophy 2025: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, छिन सकती है चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी!
कैसा है गुवाहाटी की पिच का मिजाज
बात दें, गुवाहाटी की पिच हमेशा से ही बल्लेबाजों के उपयुक्त रही है। ऐसे तीसरे टी20 मैच में एक बार फिर से दोनों टीमों की तरफ से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिल सकती है। पिछले दो टी20 मैचों की बात करे तो दोनों ही मैचों में भारतीय टीम ने 200 से ज्यादा का स्कोर बनाया है। अब तीसरे मैच में भी टीम इंडिया से ऐसे ही प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इस मैदान पर अभी 6 टी20 इंटरनेशन मैच खेले जा चुके है जिसमे से पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने भी 3 और चेज करने वाली टीम ने भी 3 मैच जीते है।
सीरीज भारतीय बल्लेबाज मचा रहे कहर
इस सीरीज में अभी तक भारतीय बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। दूसरे मैच में भारत के तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतक लगाए थे। ईशान किशन दोनों मैचों में अर्धशतक लगा चुके हैं। इसके अलावा रिंकू सिंह कमाल की बल्लेबीज कर रहे हैं। दोनों मैचों में रिंकू छोटी लेकिन इंपैक्टफुल पारियां खेली है।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
22 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
30 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
1 hr agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
2 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines