IND vs AUS: ऑस्ट्रेलियाई टीम में हलचल, सीरीज छोड़ 2 खिलाड़ी लौटे स्वदेश, 4 और जाएंगे वापस; क्या है कारण

IND vs AUS: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी टी20 सीरीज के बीच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी सीरीज छोड़ अचानक स्वदेश क्यों लौट रहे हैं। पढ़ें इसके कारण

IND vs AUS 3rd T20 4 Australian players will return home know Reason

Image Credit- ICC

IND vs AUS T20 Series: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। आज इस मैच का तीसरा मुकाबला खेला जाएगा। इस सीरीज के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में हलचल मची हुई है। भारत के खिलाफ सीरीज छोड़कर अचानक 2 खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया लौट गए हैं। इसके अलावा 4 अन्य खिलाड़ी भी ऑस्ट्रेलिया वापस जाने की तैयारी में है। इन खिलाड़ियों में ग्लेन मैक्सवेल से लेकर स्टिवन स्मिथ तक शामिल है। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल है कि आखिर खिलाड़ी सीरीज छोड़कर स्वदेश क्यों लौट रहे हैं। चलिए बताते हैं इसका क्या कारण है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जम्पा और स्मिथ पहले ही लौट चुके हैं स्वदेश

ऑस्ट्रेलिया ने हाल ही में आईसीसी विश्व कप 2023 का खिताब जीता है। विश्व कप जीतने के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया की टीम भारत में ही है। विश्व कप के बाद 5 टी20 मैचों की सीरीज का ऐलान हो गया, इसके कारण से सभी खिलाड़ी यहीं रुक गए। लेकिन अब विश्व कप खेलने वाले सभी खिलाड़ी वापस जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दो स्टार खिलाड़ी एडम जम्पा और स्टिवन स्मिथ पहले ही ऑस्ट्रेलिया वापस जा चुके हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के 4 और खिलाड़ी तीसरा टी20 मैच खेलकर स्वदेश लौटने की तैयारी में हैं।

विज्ञापन

खिलाड़ी क्यों लौट रहे हैं स्वदेश

बता दें कि ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट बोर्ड ज्यादा वर्कलोड के कारण खिलाड़ियों को वापस बुला रहे हैं। विश्व कप के बाद आराम मिलने के बजाय खिलाड़ी लगातार क्रिकेट ही खेल रहे हैं। ऐसे में उन्हें आराम देना जरूरी है। अगले साल टी20 विश्व कप भी होने वाला है। इन्हीं बातों को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को वापस बुलाया जा रहा है, ताकि उन्हें आराम मिल सके। तीसरे मुकाबले के बाद जो 4 खिलाड़ी स्वदेश लौटेंगे उनमें ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, जोश इंगलिश और सीन एबॉट हैं। इसके बाद सिर्फ एक खिलाड़ी ट्रेविस हेड ही बचेंगे, जिन्होंने विश्व कप खेला था और वह भारत में ही रुकेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ