IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया. जहां पर भारतीय टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया और 9 विकेट से मैच लिया. इस मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने धमाकेदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 168 रनों की पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने नाबाद शतकीय पारी खेली, तो वहीं विराट कोहली ने भी धमाकेदार अर्धशतक जड़ा. दोनों खिलाड़ियों ने कुल मिलाकर इस मुकाबले में 14 बड़े रिकॉर्ड बना डाले हैं.
रोहित शर्मा ने बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
1.रोहित शर्मा ने अपने इंटरनेशनल करियर का 50वां शतक जड़ा है.
2. ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम हो गया है. रोहित ने कुल 6 शतक जड़े हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली ने 5 शतक ऑस्ट्रेलिया में ठोके हैं.
3. रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना 9वां शतक जड़ा है. इसी के साथ उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली. सचिन ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 शतक जड़े थे.
4. सेना देशों में सबसे ज्यादा वनडे छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा नंबर 1 पर पहुंच गए हैं. उनके नाम अब 93 छक्के हो गए हैं. दूसरे नंबर पर मौजूद क्रिस गेल के नाम 92 छक्के थे.
5. रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में अपने 100 कैच भी पूरे कर लिए हैं.
6. रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया में जाकर 2 वनडे प्लेयर ऑफ द सीरीज अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने हैं.
7. इस सीरीज में 200 रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हिटमैन हैं.
विराट कोहली ने भी बनाए कई बड़े रिकॉर्ड
8. लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अब विराट कोहली के नाम हो गया है. विराट ने ऐसा 70 बार किया है. वहीं सचिन तेंदुलकर ने ऐसा 69 बार किया था.
9. विराट कोहली वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
18,426 – सचिन तेंदुलकर (452 इनिंग्स)
14,235* – विराट कोहली (293 इनिंग्स)
14,234 – कुमार संगकारा (380 इनिंग्स)
10. विराट कोहली का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 51 पारियों में 24वां 50+ स्कोर (8 X 100s, 16 X 50s) बनाया है सचिन तेंदुलकर (70 पारियों में) के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा हो गए हैं.
रो-को की जोड़ी ने की रिकॉर्ड की बारिश
11. ODI में सबसे ज्यादा 100+ पार्टनरशिप
26 तेंदुलकर – गांगुली (176 इनिंग्स)
20 दिलशान – संगकारा (108)
19 रोहित – कोहली (101) *
18 रोहित – शिखर (117)
12. सबसे ज्यादा 100+ पार्टनरशिप (वनडे) में शामिल
99 सचिन तेंदुलकर
82 विराट कोहली *
72 रिकी पोंटिंग
68 रोहित शर्मा *
67 कुमार संगकारा
13 . वाइट बॉल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन (ODI + T20Is)
18437 विराट कोहली *
18436 सचिन तेंदुलकर
15616 कुमार संगकारा
15589 रोहित शर्मा *
14143 महेला जयवर्धने
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में दिखा RO-KO का स्पेशल शो, हर्षित ने गेंद से लूटी महफिल, तीसरे वनडे में शान से जीती टीम इंडिया
14. वनडे में सबसे ज्यादा 150+ पार्टनरशिप
12 तेंदुलकर और गांगुली
12 रोहित और कोहली
7 दिलशान और संगकारा
ये भी पढ़ें: AUS vs IND: रोहित शर्मा ने समझाया, फिर हर्षित राणा ने सिडनी में कहर बरपाया, घर में ही पस्त ऑस्ट्रेलिया!
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
30 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines