IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का निर्णायक मुकाबला 22 मार्च को होना है। बुधवार 22 मार्च को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले को जीतकर दोनों टीमें खिताब अपने नाम करना चाहेंगी। टीम इंडिया के लिए यह मैच ‘करो या मरो’ वाला होगा, क्योंकि टीम इंडिया के सामने घर में सीरीज गंवाने का खतरा है। इसलिए कप्तान रोहित शर्मा एक मजबूत प्लेइंग 11 के साथ मैदान में होंगे। टीम में एक बड़ा बदलाव भी देखने को मिल सकता है।
इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा आखिरी मैच की प्लेइंग इलेवन से सूर्यकुमार यादव को बाहर कर सकते हैं। पिछले 2 मैचों में सूर्या 0-0 पर आउट हुए हैं। यही वजह है कि उनकी जगह निर्णायक वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन को मौका दे सकते हैं, जो बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क के खिलाफ बढ़िया खेल सकते हैं। किशन मैच में नंबर 4 पर खेल सकते हैं।
टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान)
शुभमन गिल
विराट कोहली
ईशान किशन
केएल राहुल (विकेटकीपर)
हार्दिक पांड्या
रवींद्र जडेजा
अक्षर पटेल
शार्दुल ठाकुर
मोहम्मद शमी
मोहम्मद सिराज
और पढ़िए –IND vs AUS: टीम इंडिया के लिए खुशखबरी, तीसरे वनडे में रोहित शर्मा को मिलेगा गुरुमंत्र
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का हाल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज का पहला मैच टीम इंडिया ने 5 विकेट से जीता था, जबकि दूसरे मैच में कंगारू टीम में शानदार वापसी की और एक तरफा अंदाज में टीम इंडिया को 10 विकेट से मात दी। अब फाइनल मैच 22 मार्च को खेला जाना है, जिसका इंतराज क्रिकेट फैंस बेसब्री से कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
1 hr agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
2 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
11 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
12 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
13 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines