IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. इस मैच के लिए टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बड़ा बदलाव किया है. अर्शदीप सिंह के साथ ही साथ नीतीश कुमार रेड्डी भी प्लेइंग 11 से बाहर गए हैं. रेड्डी पूरी तरह से फिट नहीं हैं, जिसके कारण ही उन्हें मजबूरी में प्लेइंग 11 से बाहर करना पड़ा. उनकी इंजरी के बारे में खुद बीसीसीआई ने खुलासा किया है.
नीतीश कुमार रेड्डी को हुई इंजरी
स्टार ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को सिडनी वनडे की प्लेइंग 11 से बाहर किया गया. जिसके बारे में बड़ा अपडेट देते हुए सोशल मीडिया पर बीसीसीआई ने कहा, ‘एडिलेड में दूसरे वनडे के दौरान नीतीश कुमार रेड्डी को बाएँ क्वाड्रिसेप्स में चोट लग गई और इसके बाद वे तीसरे वनडे के लिए चयन के लिए उपलब्ध नहीं हो पाए. बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी रोजाना निगरानी कर रही है.’ रेड्डी ने पहले मैच में नाबाद 19 रन बनाए थे और गेंदबाजी में सिर्फ 16 रन दिए थे. वहीं दूसरे वनडे में उन्होंने सिर्फ 9 रन जोड़े और 3 ओवरों में 24 रन लुटा दिए थे. इंजरी के कारण ही उन्होंने बाद में गेंदबाजी नहीं की.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS सीरीज में क्या है ICC का नया Wide Ball Rule? जानें बल्लेबाज या गेंदबाज किसे होगा फायदा
टी20 सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका
हार्दिक पांड्या की इंजरी के कारण टी20 टीम में भी लंबे समय के बाद नीतीश कुमार रेड्डी की वापसी हुई है. 29 अक्टूबर से शुरू हो रहे इस सीरीज से पहले रेड्डी का इंजर्ड होना टीम इंडिया के लिए बहुत ही बुरी खबर है. हालांकि बीसीसीआई उम्मीद लगा रही है कि रेड्डी पहले टी20 मैच तक फिट हो जाए. रेड्डी ने टी20 फॉर्मेट में 4 मैच खेले हैं. जहां पर उन्होंने 45 की औसत से 90 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 180 का है. इसके अलावा उन्होंने 23.67 की औसत से 3 विकेट भी हासिल किए हैं.
ये भी पढ़ें: चैंपियंस ट्रॉफी के बाद महिला वर्ल्ड कप में भी बेइज्जत हुई पाकिस्तानी टीम, बिना कोई मैच जीते की घर वापसी
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
21 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
54 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines