IND vs AUS: टी20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का वनडे में खराब प्रदर्शन जारी है। वे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दूसरे वनडे में भी गोल्डन डक का शिकार हुए। उन्हें मिचेल स्टार्क ने शून्य के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। 3 मैच की वनडे सीरीज में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब सूर्या बिना खाता खोले आउट हो गए।
सूर्या के इस खराब प्रदर्शन के बाद कई खिलाड़ी उन्हें अपना गेम सुधारने का बोल रहे हैं। वहीं दूसरे उनकी जगह किसी और प्लेयर को मौका देने की मांग कर रहे हैं। भारतीय टीम के स्कवॉड में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हैं जो कि इस पोजिशन पर भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। ऐसे में हम आपकों तीन खिलाड़ियों का नाम बताने वाले हैं जो कि इसके लिए परफेक्ट फिट हैं।
1. संजू सैमसन
टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी संजू सैमसन ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 11 वनडे मैच खेले हैं हालांकि उनका इसमें रिकॉर्ड बेहतर रहा है। उन्होंने टीम के लिए 66 के एवरेज से 330 रन बनाए हैं और इसमें दो अर्धशतक भी शामिल है। उनका एवरेज इस फॉर्मेंट में विराट कोहली से भी ज्यादा है। कोहली का एवरेज वनडे में 57.33 का ही है।
2. रजत पाटीदार
इंडियन प्रीमियर लीग में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए शानदार प्रदर्शन करने वाले रजत पाटीदार लंबे समय से टीम के साथ जुड़े हुए हैं हालांकि उन्हें अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया की धाकड़ गेंदबाजी के खिलाफ टीम उन्हें मौका दे सकती है। उन्होंने पिछले आईपीएल में शतक भी जड़ा था।
और पढ़िए –कौन-सी टीम जीतेगी WTC Final और वनडे वर्ल्ड कप 2023? ब्रेट ली ने कर दी बड़ी भविष्यवाणी
3. ईशान किशन
भारतीय टीम के उभरते हुए सितारे ईशान किशन वैसे तो ओपनिंग करते हैं लेकिन उन्हें टीम द्वारा नीचे की ओर खिलाया जा सकता है। किशन को रोहित शर्मा की मौजूदगी के चलते कम मैच खेलने का मौका मिला है लेकिन फिर भी उन्होंने सभी को इंप्रेस किया है। उन्होंने पिछले दिनों बांग्लादेश के खिलाफ बांग्लादेश में ही दोहरा शतक ठोका था। उन्होंने 14 वनडे में 43 की औसत से 510 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
24 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines