IND vs AUS 3rd ODI Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच मंगलवार को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के प्रतिष्ठित एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस सीरीज के दोनों ही मैचों में पिच ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ऐसे में चेन्नई में होने वाले इस निर्णायक मैच से पहले पिच का सही अंदाजा होना बेहद ही जरुरी है।
स्टेडियम में 38 हजार लोगों के बैठने की सुविधा
बता दें कि एमए चिदंबरम स्टेडियम को चेपौक स्टेडियम के नाम से भी जाना जाता है। इस स्टेडियम में 38 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता है। हाल ही में यहां एक नया पवेलियन बनकर तैयार हुआ है, जिसका उद्घाटन एमएस धोनी की मौजूदगी में हुआ था। ये चेन्नई सुपर किंग्स का होम ग्राउंड भी हैं और टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी फिलहाल इसी मैदान पर प्रेक्टिस भी कर रहे हैं।
और पढ़िए – NZ vs SL: दूसरे टेस्ट में श्रीलंका की करारी हार, न्यूजीलैंड ने 2-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
M.A. Chidambaram Stadium Pitch Report: कैसी है चिदंबरम स्टेडियम की पिच?
चेन्नई स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकुल है। चेन्नई में घांस होगी, आउटफील्ड भी तेज होगा, लेकिन यहां पर बारिश का सांया है और अगर बारिश हुई तो आउटफील्ड पर असर पड़ सकता है। हालांकि यहां पर भी उछाल मौजूद है और दिल्ली और विशाखापट्टनम की तरह ही तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी लेकिन गेंद बल्ले पर ठीक से आएगी। स्पिनर्स को भी गेंद पुरानी होने के बाद विकेट लेने का मौका मिल सकता है।
और पढ़िए – IND vs AUS: टी20 में सुपरहिट फिर वनडे में क्यों फ्लॉप हो रहे Suryakumar Yadav? सुनील गावस्कर ने बताई वजह
तीसरे वनडे के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
9 mins agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
8 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
10 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
11 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines