IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल वनडे सीरीज का आखिरी मैच चेन्नई में खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए टीम इंडिया को यह मुकाबला जीतना होगा। लेकिन दूसरे वनडे में जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने जोरदार वापसी की थी उससे यह काम इतना आसान नहीं लगता। लेकिन टीम इंडिया के लिए एक खुशखबरी भी है।
MS धोनी टीम इंडिया से करेंगे मुलाकात
दरअसल, तीसरा वनडे मैच चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। खास बात यह है कि आईपीएल की तैयारी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त चेन्नई में ही हैं। ऐसे में धोनी कल के मैच से पहले टीम इंडिया से मुलाकात करेंगे। धोनी मैच के दौरान भी स्टेडियम में मौजूद होंगे। धोनी की मौजूदगी स्टेडियम में टीम इंडिया का हौसला बढ़ाने का काम जरूर करेगी।
रोहित को मिलेगा गुरुमंत्र
खास बात यह है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली भी महेंद्र सिंह धोनी से मुलाकात करेंगे। धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे हैं। ऐसे में रोहित शर्मा को धोनी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुमंत्र जरूर मिलेगा। जबकि टीम इंडिया के दूसरे सभी खिलाड़ियों से भी धोनी मुलाकात करेंगे, ऐसे में भारत कल के मुकाबले में नई रणनीति के साथ मैदान में उतर सकता है।
धोनी टीम के सबसे सफल कप्तान
महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीती हैं। इसके अलावा कप्तानी में उनका रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी शानदार रहा है। इसलिए धोनी की सलाह टीम इंडिया के काम आ सकती है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines