Siddharth Sharma
Read More
---विज्ञापन---
IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच 22 मार्च 2023 को खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। मैच को घर बैठे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं।
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं ऐसे में आखिरी मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ये निर्णायक मैच है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 54 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 66 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 30 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 31 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
और पढ़िए –IND vs AUS: चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर दिखे स्टार प्लेयर, देखें वीडियो
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
और पढ़िए – LLC 2023: फाइनल में थरंगा-दिलशान का धमाका, एशिया लायंस ने जीता टाइटल
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। इसे फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।