IND vs AUS 3rd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मैच आज खेला जाएगा। इस मैच का आयोजन चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में किया जाएगा। इस मैच की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 1:30 बजे से होगी। मैच को घर बैठे आसानी से मोबाइल और टीवी पर देख सकते हैं।
इस सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया की कमान स्टीव स्मिथ के हाथों में है। सीरीज में अभी दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं ऐसे में आखिरी मैच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है। ये निर्णायक मैच है।
और पढ़िए –IND vs AUS: ‘वनडे सीख रहे हैं सूर्यकुमार यादव…’, राहुल द्रविड़ ने दिया बड़ा बयान
IND vs AUS Head to Head in ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया में कौन किसपर भारी?
भारत और ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से 54 मुकाबलों में भारत को जीत मिली है, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 81 मैच जीते हैं। 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है।भारतीय सरजमीं पर दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 66 मैच खेले गए हैं। जिनमें से भारत ने 30 जीते हैं और ऑस्ट्रेलिया ने 31 मैच जीते हैं। इस दौरान 5 मैच बेनतीजा रहे हैं।
वनडे सीरीज के लिए दोनों टीम के स्क्वॉड
टीम इंडिया – रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट।
ऑस्ट्रेलिया टीम – स्टीव स्मिथ (कप्तान) सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मारनस लाबुशेन, मिचेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वॉर्नर, एडम जम्पा
IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: टीवी पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को भारत में स्टार स्पोर्ट्स पर देखा जा सकता है। इसे फ्री में डीडी स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं।
IND vs AUS 3rd ODI Live Streaming: मोबाइल पर ऐसे देखें लाइव
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज को मोबाइल पर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
16 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
36 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines