IND vs AUS 3rd ODI: ऑस्ट्रेलिया ने भारत को तीसरे वनडे हरा दिया है। टीम को तीसरे वनडे में कंगारुओं ने 21 रन से हराया है। इस हार के चलते उसने तीन मैचों की सीरीज को 1-2 से गंवा दिया है। इस हार का नतीजा ये हुआ कि भारत को हटाकर ऑस्ट्रेलिया वनडे रैंकिंग में नंबर-1 पर पहुंच गया है।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 270 रनों का टारगेट दिया। 270 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए भारतीय टीम 49.1 ओवर में 248 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। विराट कोहली ने 54 और हार्दिक पंड्या ने 40 रनों की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिाय की ओर से एडम जाम्पा ने चार विकेट लिए। वहीं एश्टन एगर को भी दो सफलताएं हासिल हुईं। भारत ने चार सालों बाद अपने घर पर वनडे सीरीज गंवाया है।
जंपा के झटकों से नहीं उबरी भारतीय टीम
270 रन का लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया एक समय काफी मजबूत स्थिति में लग रही थी, जब विराट कोहली बल्लेबाजी कर रहे थे। लेकिन फिर एडम जंपा भरतीय बल्लेबाजों पर कहर बन टूट पड़े। हमेशा की तरह एक बार फिर जंपा ने टीम इंडिया के बैटर्स को खूब परेशान किया और एक छोर से जमे हुए बल्लेबाजों को पवेलियन भेजते रहे। जंपा ने पारी के 12वें ओवर में शुभमन गिल (37) को LBW किया। फिर 27वें ओवर में सेट हो चुके केएल राहुल (32) को चलता किया। इसके बाद उन्होंने हार्दिक पंड्या (40) का बहुमूल्य विकेट लिया। उनके सामने रवींद्र जडेजा भी कुछ नहीं कर सके और 18 रन के स्कोर पर छक्का मारने के चक्कर में विकेट गंवाया। ये टीम इंडिया का 8वां था। जंपा के झटकों से भारतीय टीम उबर नहीं पाई।
2019 में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हाराया था वनडे सीरीज
गौरतलब है कि फरवरी 2019 में ऑस्ट्रेलिया और भारत ने दो टी-20 और 5 वनडे की श्रृंखला खेली थी, जिसमें मेहमान टीम ने इंडिया को 5 वनडे की सीरीज 3-2 से हराया था, जबकि टी-20 सीरीज 2-0 से जीती थी। इसके बाद भारत ने 7 वनडे और 6 टेस्ट सीरीज जीती। टीम ने इस दौरान 13 टी-20 सीरीज में 11 जीती और 2 ड्रॉ खेली। इस प्रकार भारत तीनों फॉर्मेट मिलाकर घरेलू मैदान पर 26 श्रृंखला बाद कोई सीरीज हारा है।
ऑस्ट्रेलिया ने भारत की विजय रथ को रोक दिया है। पिछले 4 सालों में भारत ने 7 सीरीज जीती हैं। 2019 की तरह इस बार भी ऑस्ट्रेलिया ने ही भारत को घर में आकर हराया है।
घर में भारत की पिछली पांच वनडे सीरीज हार
2-1 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2023
3-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019
3-2 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2015
2-1 बनाम पाकिस्तान, 2012/13
4-2 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2009
- ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (सी), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
- भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
- ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
1 hr agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
2 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
2 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
3 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
3 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
4 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
4 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
4 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
5 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines