IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के तीसरे और फाइनल मैच में हार्दिक पांड्या ने घातक गेंदबाजी का नजारा पेश किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया टीम के शुरुआती तीनों खिलाड़ियों को आउट करके कंगारू टीम को 3 बड़े झटके दिए हैं। एक अच्छी शुरुआत के बाद लगातार तीन झटके लगने के बाद अब ऑस्ट्रेलिया बैकफुट पर दिख रही है।
पांड्या ने किए 3 शिकार
हार्दिक पांड्या ने सबसे पहले ट्रेविस हेड का शिकार किया। फिर स्टीव स्मिथ को चलता किया और अंत में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे मिचेल मार्श को भी क्लीन बोल्ड कर दिया। आउट होने के बाद मिचेल मार्श हैरान रह गए। उन्होंने 47 गेंद में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 47 रन बनाए।
https://twitter.com/Tushaargurjar/status/1638472381940510720?s=20
और पढ़िए – IND vs AUS: मैदान से अचानक कहां गायब हो गए थे KL राहुल?….सामने आई ये वजह
पांड्या ने ऐसे किया मार्श को आउट, देखें
दरअसल, हार्दिक पांड्या भारत के लिए 15वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने मिचेल मार्श की गिल्लियां उड़ा दीं। मार्श ने ऑफ स्टंप के बाहर पड़ी गेंद पर ड्राइव लगाने की कोशिश की थी, लेकिन गेंद बल्ले में लगकर सीधा स्टंप में घुस गई। इस तरह मार्श आउट हुए।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा वनडे लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। 17 ओवर का खेल होने तक ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट खोकर 94 रन बना लिए हैं। फिलहाल क्रीज पर डेविड वॉर्नर 7 जबकि मार्नस लाबुशेन 4 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से बराबरी पर है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह वनडे सीरीज अब तक 1-1 से बराबरी पर है। आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जो भी इस मुकाबले को जीते, सीरीज उसके नाम होगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे फॉर्मेट का इतिहास (IND vs AUS Head to Head in ODI)
भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक 145 वनडे मैच खेले गए हैं। इनमें से टीम इंडिया ने 54 मुकाबला जीते, जबकि कंगारू टीम ने 81 बार जीत दर्ज की है, जबकि 10 मैच का कोई परिणाम नहीं निकला है। भारतीय सरजमीं पर इन दोनों टीमों ने अब तक 66 मैच खेले हैं, जिनमें से भारत ने 30 जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 31 मुकाबलों में विजय हासिल की। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (सी), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
‘भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
16 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
7 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
8 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
8 hrs agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
9 hrs agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
10 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
11 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
11 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगा एक और 'कलंक', T20I में मिली दूसरी सबसे बड़ी हार
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines