IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई में सीरीज का निर्णायक मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने अपना दबदबा कायम कर लिया है। ऑस्ट्रेलिया को बैक टू बैक 4 झटके दे दिए हैं। हार्दिक पांड्या ने पहले 3 विकेट निकाले और अब स्पिनर कुलदीप यादव ने डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया को चौथा बड़ा झटका दिया है।
कुलदीप ने ऐसे किया वॉर्नर का शिकार
कुलदीप यादव टीम इंडिया के लिए पारी का 25वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की तीसरी गेंद पर डेविड वॉर्नर ने आगे बढ़कर मिड विकेट के ऊपर से छक्का लगाने की कोशिश की थी, लेकिन बॉल बल्ले का टॉप ऐज में लगी और हवा में गई, हार्दिक पांड्या ने दौड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ा। वॉर्नर ने 31 बॉल में 23 रनों का योगदान दिया।
और पढ़िए – IND vs AUS: सिराज से छूटा मुश्किल कैच, बुरी तरह बौखला गए जडेजा, देखें वीडियो
ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती तीन विकेट पांड्या ने लिए
ऑस्ट्रेलिया के शुरुआती 3 विकेट हार्दिक पांड्या ने निकाले और मैच में टीम इँडिया की वापसी कराई। उन्होंने ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ और मिचेल मार्श का शिकार किया। हार्दिक के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने कुलदीप यादव को गेंद थमाई, जिन्होंने वॉर्नर का बड़ा विकेट निकालकर दिया।
https://twitter.com/2_Meenu23/status/1638483262246092800?s=20
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से बराबरी पर है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह वनडे सीरीज अब तक 1-1 से बराबरी पर है। आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जो भी इस मुकाबले को जीते, सीरीज उसके नाम होगी।
और पढ़िए – चार IPL खिताब दिलाने वाले दिग्गज को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनाए गए मुख्य कोच
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श, स्टीवन स्मिथ (सी), मारनस लेबुस्चगने, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), मार्कस स्टोइनिस, एश्टन एगर, सीन एबॉट, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा
‘भारत की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल (w), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
250 रन का बचाव करने से चूकी टीम इंडिया, गंभीर-अय्यर ने हार पर दिया बयान
54 mins agoरोहित-विराट फैंस के लिए बड़ी खबर, IND vs SL मैच दिल्ली से अहमदाबाद शिफ्ट
1 hr agoभारत के खिलाफ ODI और टेस्ट सीरीज से न्यूजीलैंड का स्टार गेंदबाज बाहर
3 hrs agoCSK में हुआ बड़ा बदलाव, बल्लेबाजी कोच माइकल हसी की छुट्टी
3 hrs agoभारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
11 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
12 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
12 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
13 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
13 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines