IND vs AUS 3nd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया के कई दिग्गज बल्लेबाज वापस लौट आए हैं। ग्लेन मैक्सवेल भी इस मुकाबले में खेल रहे थे। ऐसे में फैंस को उम्मीद थी कि मैक्सवेल आज ऑस्ट्रेलिया की नैया को पार लगाएगा। लेकिन मैक्सी सिर्फ 5 रन के स्कोर पर बुमराह के शिकार हो गए हैं।
https://twitter.com/JioCinema/status/1706989361550795049
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: गर्मी से परेशान स्मिथ के लिए बीच मैदान लाई गई कुर्सी, कोहली ने मजे लेते हुए किए डांस, देखें वीडियो
मैक्सवेल ने फैंस की उम्मीद पर फेरा पानी
ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगने के बाद ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे थे। अब तक ऑस्ट्रेलिया काफी मजबूत पोजिशन में पहुंच चुकी थी। ऐसे में जरूरी था कि मैक्सी छक्के चौके की बरसात कर भारत के सामने विशाल लक्ष्य रखा जाए, लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने उन्हें चलता कर दिया है।
बुमराह ने रनों की रफ्तार को रोका
जसप्रीत बुमराह ने आज के मैच में काफी शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के 3 दिग्गजों को वापस पवेलियन भेज दिया है। हालांकि आज बुमराह काफी महंगे भी साबित हुए। उन्होंने 10 ओवरों में 81 रन दे दिए हैं। हालांकि, रन लुटाने के साथ-साथ उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम कर लिया है। बुमराह ने ग्लेन मैक्सवेल, एलेक्स कैरी और मार्नस लाबुशेन ने अपना शिकार बनाया है। तीनों ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज हैं। बुमराह की शानदार प्रदर्शन के कारण ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 400 रनों से नीचे रुक पाया, नहीं तो यह तय माना जा रहा था कि विरोधी टीम 400 रनों का लक्ष्य बोर्ड पर लगाने वाला है। ऑस्ट्रेलिया ने 50 ओवर के खेल के बाद भारत के सामने 353 रनों का लक्ष्य रखा है। यह विशाल लक्ष्य भारत के लिए आसान नहीं होने वाला है।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
22 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines