IND vs AUS 3rd Odi halt some time because dog Run onto field Chepauk Stadium
---विज्ञापन---
IND vs AUS 3rd Odi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे वनडे में एक डॉग ने खलल डाली। वह मैदान में अचानक घुसा और ग्राउंड स्टाफ को जमकर दौड़ाया, ग्राउंड स्टॉफ ने उसे पकड़कर निकालने की भरपूर कोशिश की थी, लेकिन उसकी रफ्तार के सामने कोई टिक नहीं पाया। डॉग ने पूरे ग्राउंड का एक राउंड पूरा किया।
जब मैदान में अचानक डॉग घुसा तो रवींद्र जडेजा भी उसके साथ मस्ती करते दिखे। इस नजारे को देख कप्तान रोहित शर्मा समेद दूसरे खिलाड़ियों की भी हंसी छूट गई। अंत में जिस गेद से डॉग अंदर आया था, उसे से बाहर निकला। जब डॉगी निकल गया तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने तालियां बजाईं।
और पढ़िए -IND vs AUS: इन बल्लेबाजों पर निकली भड़ास, ऑस्ट्रेलिया से करारी हार के बाद रोहित शर्मा ने दिया ये बयान
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया सीरीज 1-1 से बराबरी पर है
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही यह वनडे सीरीज अब तक 1-1 से बराबरी पर है। आज तीसरा और निर्णायक मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। जो भी इस मुकाबले को जीते, सीरीज उसके नाम होगी।