IND vs AUS 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने सिर्फ 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली है। रोहित अपनी शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन तभी गेंदबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित को 81 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने खुद गेंदबाजी करते हुए रोहित का कैच भी लिया, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि मैक्सवेल ने कैच लिया, लेकिन उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है।
मैक्सवेल ने कैसे पकड़ा कैच
रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और तूफानी 6 छक्के जड़े हैं। रोहित के छक्के देख फैंस खूब रोमांचित हो रहे थे। रोहित ने पारी के दौरान कई आसमानी सिक्स लगाए हैं, जो देखने में ऐसा लग रहा था कि गेंद सितारों को छू कर दर्शकों के पास लौट रहा है। इस कड़ी में 21 वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल। उन्होंने ओवर का आखिरी गेंद जैसी ही डाला, रोहित ने गेंद को जोर से अंपायर की ऊपर से मारना चाहा। तभी मैक्सवेल ने अपना बचाव करते हुए और गेंद रोकने की सोच से हाथ ऊपर किया और गेंद हाथ में चिपक गया।
ये भी पढ़ें:- Watch Video: चेतेश्वर पुजारा ने किया फैंस को सरप्राइज, अचानक पहुंचे राजकोट, कोहली ने लगाया गले
जश्न मनाना भूले मैक्सवेल
इस कैच के बाद मैक्सवेल खुद भौचक्के हो गए कि ये कैच उन्होंने आखिर लिया कैसे। कैच पकड़ने के बाद मैक्सवेल काफी हैरान दिख रहे थे। उन्होंने ऐसा कैच पकड़ा कि जश्न मनाना ही भूल गया और इस सोच में पड़ गए कि उन्होंने आखिर कैच पकड़ा कैसे। इस तरह भारत को वाशिंगटन सुंदर के बाद दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लग गया और रोहित शतक बनाने से चूक गए।
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
3 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
4 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
4 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
5 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
6 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
6 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
6 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
7 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
7 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines