---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS 3rd ODI: मैक्सवेल ने रोहित का पकड़ा ऐसा असंभव कैच, खुद भी रह गए दंग, देखें वीडियो

IND vs AUS 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने सिर्फ 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली है। रोहित अपनी शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन तभी गेंदबाजी […]

---विज्ञापन---

IND vs AUS 3rd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा वनडे मुकाबला खेला जा रहा है। भारत के कप्तान रोहित शर्मा ने इस मैच में शानदार प्रदर्शन किया है। रोहित ने सिर्फ 57 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली है। रोहित अपनी शतक की ओर तेजी से बढ़ रहे थे, लेकिन तभी गेंदबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित को 81 रनों के निजी स्कोर पर चलता कर दिया है। ग्लेन मैक्सवेल ने खुद गेंदबाजी करते हुए रोहित का कैच भी लिया, लेकिन ताज्जुब की बात ये है कि मैक्सवेल ने कैच लिया, लेकिन उन्हें खुद यकीन नहीं हो रहा था कि उन्होंने कैच पकड़ लिया है।

मैक्सवेल ने कैसे पकड़ा कैच

रोहित शर्मा ने अपनी पारी के दौरान 5 चौके और तूफानी 6 छक्के जड़े हैं। रोहित के छक्के देख फैंस खूब रोमांचित हो रहे थे। रोहित ने पारी के दौरान कई आसमानी सिक्स लगाए हैं, जो देखने में ऐसा लग रहा था कि गेंद सितारों को छू कर दर्शकों के पास लौट रहा है। इस कड़ी में 21 वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए ग्लेन मैक्सवेल। उन्होंने ओवर का आखिरी गेंद जैसी ही डाला, रोहित ने गेंद को जोर से अंपायर की ऊपर से मारना चाहा। तभी मैक्सवेल ने अपना बचाव करते हुए और गेंद रोकने की सोच से हाथ ऊपर किया और गेंद हाथ में चिपक गया।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Watch Video: चेतेश्वर पुजारा ने किया फैंस को सरप्राइज, अचानक पहुंचे राजकोट, कोहली ने लगाया गले

---विज्ञापन---

जश्न मनाना भूले मैक्सवेल

इस कैच के बाद मैक्सवेल खुद भौचक्के हो गए कि ये कैच उन्होंने आखिर लिया कैसे। कैच पकड़ने के बाद मैक्सवेल काफी हैरान दिख रहे थे। उन्होंने ऐसा कैच पकड़ा कि जश्न मनाना ही भूल गया और इस सोच में पड़ गए कि उन्होंने आखिर कैच पकड़ा कैसे। इस तरह भारत को वाशिंगटन सुंदर के बाद दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लग गया और रोहित शतक बनाने से चूक गए।

First published on: Sep 27, 2023 08:19 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola