IND vs AUS: इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रहा दूसरा टेस्ट मैच फिलहाल रोमांचक मोड़ पर पहुंच गया है। टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से महज एक रन पीछे रह गई। लेकिन आज मैच में पूरे दिन टीम इंडिया के स्टार के बल्लेबाज विराट कोहली छाए रहे, उनके आउट होने को लेकर विवाद भी हुआ। लेकिन एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विराट कोहली खुश होते नजर आ रहे हैं।
खाना आते ही खुश हो गए विराट
विराट कोहली जब 44 रनों पर खेल रहे थे तब उनका विकेट गिरा। लेकिन अंपायर नितिन मेनन के फैसले से वह नाखुश नजर आए। विराट ने ड्रेसिंग रूम में पहुंचकर कोच राहुल द्रविड़ से भी शिकायत की। बाद में वह शायद इसी मुद्दे को लेकर कोच राहुल द्रविड़ से बात कर रहे थे। लेकिन इस बीच विराट कोहली ने अपने लिए कुछ खाने के लिए बुलाया था। जैसे ही उन्होंने देखा कि उनका खाना आ गया है तो वह खुश गए।
और पढ़िए – विराट कोहली के आउट होने पर दिग्गजों ने कही बड़ी बात, जानिए अंपायर के फैसले पर क्यों उठ रहे सवाल
विराट का reaction हो रहा वायरल
खास बात यह है कि खाना आने के बाद विराट कोहली ने जोर ताली बजाकर जो reaction दिया वह तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विराट कोहली के इस reaction पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट कोहली ने दिल्ली के स्पेशल छोले भटूरे मगवाएं हैं, जिससे वह इतने खुश नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा कि विराट को भूख लगी थी, इसलिए अब वह जमकर खाने वाले हैं। यही वजह रही कि उनका वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है।
और पढ़िए – Women’s T20 WC, IND vs ENG: रेणुका सिंह on fire, 4 ओवर में चटका डाले 5 विकेट
विराट ने खेली 44 रनों की पारी
आज विराट कोहली ने 44 रनों की पारी खेली, लेकिन अंपायर के फैसले से वह संतुष्ट नहीं थे। क्योंकि गेंद पेड पर पहले लगी या बल्ले पर इसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल टीम इंडिया पर 62 रनों की लीड हो चुकी है। ऐसे में दूसरी पारी में विराट कोहली की जिम्मेदारी और बढ़ जाएगी। दूसरी पारी में फैंस विराट से अच्छी पारी की उम्मीद कर रहे हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
2 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
4 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines