IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का दूसरा टेस्ट दिल्ली में होना है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 17 फरवरी से दूसरा टेस्ट शुरू होगा। कप्तान रोहित शर्मा सीरीज में बढ़त बनाने के लिए मजबूत प्लेइंग 11 के साथ उतरेंगे। इस स्टेडियम में कौन सी टीम के आकंड़े बेहतर और कौन कमजोर साबित होती है, नीचे जानिए विस्तार से…
दिल्ली में बजता है टीम इंडिया का डंका
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 1948 से अब तक 34 टेस्ट खेले गए हैं। भारत ने यहां 13 टेस्ट जीते हैं। 6 में हार मिली है, जबकि 15 टेस्ट मैच ड्रा रहे। खास बात ये है कि इस मैदान पर टीम इंडिया ने पाकिस्तान को भी पटकनी दी है।
ऑस्ट्रेलिया को हरा सकती है टीम इंडिया
दिल्ली में अरुण जेटली स्टेडियम में अभी तक 34 टेस्ट खेले जा चुके हैं। भारत ने यहां ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 6 टेस्ट खेले। जिनमें से 3 ड्रा रहे। 1 मेहमान टीम ने जीता और 2 मैच टीम इंडिया ने जीते हैं। ये आंकडे़ बताते हैं कि भारत यहां दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा सकता है।
दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट में आंकड़े
कुल टेस्ट मैच- 34
कुल जीत- 13
कुल हार- 6
ड्रा टेस्ट मैच- 15
और पढ़िए –IND vs AUS: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका…दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी
पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया की शानदार जीत
रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने चार टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज की थी। भारत ने पारी और 132 रनों से कंगारू टीम को मात देते हुए इस सीरीज में 1-0 से बढ़त भी बना ली थी। पहले मैच में रवींद्र जडेजा जीत के हीरो रहे थे, जिन्होंने 8 विकेट लेकर 70 रनों की पारी खेली थी।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
28 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines