IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 17 फरवरी 2023 से दिल्ली में खेला जाना है। लेकिन इससे पहले रोहित शर्मा को चयन के लिए थोड़ी माथापच्ची करनी पड़ेगी। दरअसल टीम के स्टार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर की वापसी हो गई है और अब पांचवे नंबर पर कौन खेलेगा इसे लेकर सवाल खड़ा हो गया है। अगर अय्यर को मौका दिया जाता है तो सूर्या का पत्ता कट सकता है। अब इसे लेकर कोच राहुल द्रविड़ ने बड़ा हिंट दिया है।
और पढ़िए – दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, टी-20 में 100 विकेट लेने वाली बनी पहली भारतीय महिला क्रिकेटर
सूर्यकुमार यादव और अय्यर में किसे मिलेगी जगह ?
श्रेयस अय्यर पीठ की चोट से उबर चुके हैं और बीसीसीआई मेडिकल स्टाफ ने उन्हें मंजूरी दे दी हैं। अय्यर अब दिल्ली टेस्ट के लिए टीम के साथ शामिल होंगे। वहीं उनके आने से सूर्यकुमार का रास्ता मुश्किल हो गया है। इसे लेकर जब कोच राहुल द्रविड़ से पूछा गया तो उन्होंने अय्यर का पक्ष लेते हुए कहा कि -अगर श्रेयस अय्यर पूरी तरह से फिट रहे तो उनका प्लेइंग 11 में जरूर रहेंगे। इससे ये साफ होता है कि सूर्यकुमार यादव का दूसरा मैच खेलना मुश्किल है।
हालांकि द्रविड़ ने ये भी कहा है कि -‘ किसी का चोट से उबरकर वापस आना हमेशा अच्छा होता है। हम चोटों के कारण किसी खिलाड़ी को खोना पसंद नहीं करते हैं और यह किसी टीम के लिए अच्छा नहीं है। इस मामले में हम अभ्यास सत्र के बाद कुछ फैसला करेंगे।’
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भारत की टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर. अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
29 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
53 mins agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
1 hr agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines