IND vs AUS 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही चार मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 18 फरवरी 2023 से दिल्ली में खेला जाने वाला है। इस मैच के लिए भारतीय टीम ने तैयारी शुरू कर दी है और वह दिल्ली पहुंच गई हैं। टीम इंडिया के लिए ये टेस्ट मैच जीतना बेहत जरूरी है। वहीं इस मैच में टीम के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का सुनहरा मौका है। दरअसल इस मैच में एक विकेट लेते ही जडेजा के टेस्ट में 250 विकेट पूरे हो जाएंगे।
और पढ़िए – 13 गेंदों में ठोके 64 रन, कराची में मचाया कोहराम, 6 छक्के-7 चौके, देखें video
कपिल देव को पीछे छोड़ देंगे जडेजा
भारतीय टीम के खतरनाक ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने जब से वापसी की है वे खतरनाक फॉर्म में हैं और कई रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। ऐसे में जब वे दिल्ली टेस्ट में खेलेंगे तो उनकी निगाहें एक और बड़े रिकॉर्ड पर होगी। दरअसल जडेजा के टेस्ट में 249 विकेट हो गए हैं अगर वे एक और विकेट ले लेते हैं तो उनके 250 विकेट हो जाएंगे और वे ऐसा करने वाले 8वें भारतीय बन जाएंगे।
रवींद्र जडेजा अगर ऐसा कर लेते हैं तो वे कपिल देव को भी पीछे छोड़ देंगे। दरअसल भारत के पूर्व कप्तान कपिल देव ने टेस्ट में 250 विकेट की उपलब्धि 65 मैच खेलकर हासिल की थी। वहीं जडेजा के अभी 61 टेस्ट ही हुए हैं और दिल्ली वाला उनका 62वां टेस्ट होगा। इस लिस्ट में टॉप पर रविचंद्रन अश्विन है जिन्होंने ये 45 मैचों में ही हासिल कर लिया था।
दिल्ली टेस्ट के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), इशान किशन (विकेटकीपर), आर। अश्विन, अक्षर पटेल , कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, उमेश यादव, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
4 mins agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
51 mins agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
1 hr agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
1 hr agoसाउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
1 hr agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
2 hrs agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
2 hrs agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
3 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines