IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट के तीसरे दिन रवींद्र जडेजा ने कमाल किया। जडेजा की फिरकी के सामने कंगारू बल्लेबाज टिक नहीं पाए। पहली पारी में 3 विकेट लेने वाले जडेजा दूसरी पारी में खतरनाक साबित हुए। उन्होंने 7 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की कमर तोड़ दी और सिर्फ 113 रन पर कंगारू टीम को समेट दिया।
जडेजा ने उखाड़ डाला लायन का स्टंप
दिल्ली टेस्ट की दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के लिए ट्रेविस हेड ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए, जबकि मार्नस लाबुशेन 43 रन बनाकर आउट हुए। वहीं टीम के 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके। टीम इंडिया के लिए जडेजा ने 7 जबकि अश्विन ने 3 विकेट निकाले। जडेजा ने ऑस्ट्रेलिया के स्पिनर्स नाथन लायन को क्लीन बोल्ड किया, जिस गेंद पर लायन आउट हुए वह पड़कर अंदर आई और स्टंप उखाड़ ले गई।
और पढ़िए – छक्का कूटने गए थे अय्यर… Lyon ने ऐसे किया शिकार, देखें
चारों खाने चित हुए नाथन लायन
दरअसल, रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए दूसरी पारी का 30वां ओवर डाल रहे थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर उन्होंने लायन का शिकार किया। गेंद पकड़कर स्टंप में घुसी और विकेट को उखाड़ ले गई। इस बॉल पर बल्लेबाज चारों खाने चित हुआ था। आउट होने के बाद बल्लेबाज हैरान रह गया। फिर निराश होकर पवेलियन लौटा।
और पढ़िए – रवींद्र जडेजा ने झटके 10 विकेट, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से दी मात, सीरीज में 2-0…
दिल्ली टेस्ट का स्कोर कार्ड
दिल्ली टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 263 रन बनाए थे, जबकि भारतीय टीम 262 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर मेहमान टीम को 1 रन की लीड मिली थी। दूसरी पारी में 113 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया के सामने 115 रनों का लक्ष्य रखा है।
दोनों टीमों की प्लेइंग 11
ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (डब्ल्यू), पैट कमिंस (सी), टॉड मर्फी, नाथन लियोन, मैथ्यू कुह्नमैन
भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, श्रीकर भरत (w), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
8 mins agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
23 mins agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
51 mins ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
1 hr agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
1 hr agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
2 hrs agoपांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
2 hrs agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
3 hrs agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines