IND vs AUS: मोहम्मद शमी आज दिल्ली के मैदान में छा गए। शमी ने शानदार बॉलिंग के साथ-साथ कुछ ऐसा किया जो आपका दिल जीत लेगा। दरअसल, मैच के दौरान एक फैंस सुरक्षा को तोड़कर सीधा ग्राउंड में पहुंच गया। जैसे ही यह फेन ग्राउंड में पहुंचा तो दौड़कर गार्ड ने उसे पकड़ लिया। लेकिन शमी ने उसे बचाया।
शमी ने दिखाया बड़ा दिल
मैदान में घुसे फैन को बाहर निकालने के दौरान गार्डों ने उसकी पिटाई कर दी। वह घसीटते हुए उसे मैदान से बाहर ले जा रहे थे। लेकिन तभी मोहम्मद शमी आए और उन्होंने गार्डों से फैन की पिटाई करने के लिए मना किया और आराम से उसे मैदान से बाहर ले जाने के लिए कहा। शमी खुद गेट तक उसे छोड़ने के लिए गए। जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शमी का यह अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
और पढ़िए – IND vs AUS: Mohammed Shami ने Nathan Lyon को दिया गच्चा, मारा खतरनाक क्लीन बोल्ड, VIDEO
शमी ने चटकाएं 4 विकेट
मैच में भी मोहम्मद शमी का जलवा खूब देखने को मिला। उन्होंने चार कंगारू बल्लेबाजों को आउट किया, जिसमें शमी ने दो शानदार क्लीन बोल्ड मारे। शमी ने डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, नाथन लायन और मेथ्यू खुनेमन को आउट किया। शमी मैच के दौरान शानदार लय में नजर आए। उन्होंने मैच के दौरान कंगारू बल्लेबाजों पर लगाम लगा कर रखी।
बता दें कि पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया की टीम महज 263 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जवाब में भारतीय टीम ने ओवर में 21 रन बना लिए हैं। सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा 13 और केएल राहुल 4 बनाकर क्रीच पर मौजूद है। वहीं आज पहली पारी में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
17 mins agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
57 mins agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
1 hr agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
2 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
3 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
4 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
11 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
12 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
13 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines