IND vs AUS: दिल्ली में दहाड़े Axar Patel, छक्के से पूरा किया अर्धशतक, देखें video

axar patel completed half century with six watch video

axar patel completed half century with six watch video

IND vs AUS: दिल्ली टेस्ट में अक्षर पटेल ने दहाड़ मारते हुए टीम इंडिया को मुश्किल से निकालने का काम किया है। भारतीय टीम फिलहाल संकट से उबर गई है। अक्षर पटेल ने शानदार छक्का लगाते हुए लगातार अपना दूसरा अर्धशतक पूरा किया। अक्षर की पारी की बदौलत टीम इंडिया मुश्किल से बाहर आ गई है।

विज्ञापन

अक्षर ने लगाया अर्धशतक

एक तरफ टीम इंडिया के बल्लेबाज लगातार अपने विकेट गवांते जा रहे थे। लेकिन 8वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने आते ही कंगारुओं पर फायर कर दिया। अक्षर ने तेजी से बल्लेबाजी करते हुए अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने छक्के से अपना अर्धशतक पूरा किया। जिससे टीम इंडिया फिलहाल अच्छी स्थिति में पहुंचती नजर आ रही है।

विज्ञापन

https://twitter.com/Ajay__Malik/status/1626883331437780992?s=20

विज्ञापन

अक्षर-अश्विन का मुंहतोड़ जवाब

भारतीय टीम एक वक्त मुश्किल में नजर आ रही थी। सात विकेट निकलने के बाद टीम इंडिया पर दवाब था। लेकिन अक्षर पटेल और आर अश्विन ने कंगारुओं को मुंहतोड़ जवाब दिया। दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते 9वें विकेट के लिए 50 रनों से ज्यादा की साझेदारी की। जिससे फिलहाल टीम इंडिया मुश्किल से बाहर आ गई है। फिलहाल अक्षर पटेल 68 और आर अश्विन 38 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

विज्ञापन

भारतीय ‘टीम का पलटवार

टीम इंडिया अब ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के स्कोर 363 को जल्द ही पार करने वाली है। ऐसे में अब यह बल्लेबाज जितने आगे तक टीम इंडिया को ले जाएंगे। उसका उतना ही फायदा भारतीय टीम को होगा। क्योंकि भारतीय टीम को चौथी पारी में बल्लेबाजी करनी पड़ेगी। जो टीम इंडिया के लिए मुश्किल भरा होगा। ऐसे में भारतीय टीम ज्यादा से ज्यादा स्कोर लीड ऑस्ट्रेलिया को देने की कोशिश करेगी।

विज्ञापन
लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ