IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के अहम खिलाड़ी चेतेश्वर पुजारा एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे। वह मैदान पर उतरते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ते हुए दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि आखिर क्या है वो खास क्लब और पुजारा के नाम कौन सा रिकॉर्ड दर्ज होने वाला है।
दरअसल, टीम इंडिया के लिए चेतेश्वर पुजारा ने टेस्ट में अब तक 99 मैच खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली टेस्ट में वह अपने करियर में टेस्ट खेलने का शतक पूरा करेंगे। मतलब 100 शतक खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। ऐसा करने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगे। इस मामले में पहले नंबर पर सचिन तेंदुलकर हैं।
इस खास क्लब में शामिल होंगे पुजारा
सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के लिए 200 टेस्ट खेले हैं। फिर राहुल द्रविड़ ने 163 टेस्ट खेले। तीसरे नंबर पर वीवीएस लक्ष्मण का नाम है, जिन्होंने 134 और अनिल कुंबले 132 टेस्ट मैच खेले हैं इस लिस्ट में पांचवे नंबर पर कपिल देव का नाम है, जिन्होंने टीम के लिए कुल 131 टेस्ट मुकाबले खेले हैं। अब पुराजा 100 वां मैच खेलते हुए इन दिग्गजों के क्लब में शामिल हो जाएंगे।
भारत के लिए 100 प्लस टेस्ट खेलने वाले खिलाड़ी (Players with 100 plus Test appearances for India)
- सचिन तेंदुलकर- 200
- राहुल द्रविड़- 163
- वीवीएस लक्ष्मन- 134
- अनिल कुंबले- 132
- कपिल देव- 131
और पढ़िए –IND vs AUS: टीम इंडिया को एक और बड़ा झटका…दूसरे टेस्ट से बाहर हुआ खतरनाक खिलाड़ी
पुजारा छोड़ देंगे मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे
टीम इंडिया के लिए पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 99 टेस्ट खेले हैं। उन्होंने 6215 रन बाए। उनके नाम 22 शतक हैं। वहीं पुजारा ने टीम इंडिया के लिए 99 टेस्ट में 7021 रन बनाए हैं। पुजारा के नाम 19 शतक हैं। 1 मैच खेलते हुए पुजारा पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को पीछे छोड़ देंगे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
7 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
8 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
10 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
10 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
11 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
11 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines