IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। भारत ने सीरीज के पहले और दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है। भारत ने दोनों ही मुकाबले में रिकॉर्ड जीत दर्ज की है। सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने टी20 का सबसे बड़ा रन चेज कर जीत दर्ज किया है, इसके अलावा दूसरे मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 फॉर्मेट का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर दिया है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 234 रन का विशाल स्कोर बनाया है। इस मैच के बाद भारत के स्पिन गेंदबाज अक्षर पटेल और बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ का एक इंटरव्यू सामने आया है।
ये भी पढ़ें:- PCB ने ICC से मांगा मुआवजा, भारतीय टीम का दिया हवाला
रुतुराज को डिस्टर्ब कर रहे थे अक्षर
बीसीसीआई ने भारत की जीत के बाद इस इंटरव्यू को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों जीत का जश्न मनाते हैं और एक गेम खेलते हैं। अक्षर ने रुतुराज को चैलेंज दिया कि आपको 60 सेकेंड के भीतर पूरे मैच का लेखा-जोखा बताना है। रुतुराज ने चैलेंज को स्वीकार किया और मैच का हाल बताना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों ही खिलाड़ी एक दूसरे से खूब हंसी मजाक करते दिख रहे थे। जब रुतुराज ने बोलना शुरू किया, तो अक्षर उसे डिस्टर्ब करने की कोशिश कर रहे थे।
ये भी पढ़ें:- World Cup हारने के बाद रोहित शर्मा का पहला पोस्ट, देखें आजकल क्या कर रहे हैं Captain
अगले मैच के लिए भी दिया चैलेंज
रुतुराज बोलते गए और अक्षर उन्हें डिस्टर्ब करते रहे, अक्षर उसे पानी पीने के लिए दे रहे थे, संतरा खाने के लिए दे रहे थे, लेकिन रुतुराज ने अपना ध्यान बोलने से नहीं हचाया। रुतुराज नहीं रुके और 60 सेकंड के भीतर पूरे मैच का हाल बता दिया। इस तरह रुतुरात ने इस चैलेंज को जीत लिया है। अक्षर ने अंत में कहा कि अगले मैच में सिर्फ 50 सेकेंड मिलेगा, उसमें बोलकर दिखाना।
संबंधित खबरें
IPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
16 mins agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
41 mins agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
44 mins agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
1 hr agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
2 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
2 hrs agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines