IND vs AUS 2nd T20: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच आज तिरुवनंतपुरम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम को तेजतर्रार शुरुआत दिलाई और भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बनाए।
अब ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 236 रनों का लक्ष्य है। भारत की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए यशस्वी जायसवा, ऋतुराज गायकवाड़ और ईशान किशन इन तीनों बल्लेबाजों ने शानदार अर्धशतक जमाए। जायसवाल 53, ऋतुराज 58 और ईशान किशन 52 रन बनाए। इस मैच में ईशान किशन के नाम एक खास उपलब्धि भी दर्ज हुई।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS 2nd T20: यशस्वी की धमाकेदार पारी, महज 24 गेंदों पर ठोका अर्धशतक..पावरप्ले में रचा इतिहास
ईशान ने महेंद्र सिंह धोनी को छोड़ा पीछे
बता दें, इस मैच में ईशान किशन ने 52 रनों की पारी खेली। ईशान अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत की तरफ से सबसे ज्यादा 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे विकेकीपर बल्लेबाज बन गए है। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी पीछे छोड़ दिया है। धोनी ने टी20 इंटरनेशनल में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 2 बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया। वहीं अब ईशान किशन के नाम टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में 3 से ज्यादाबार 50 से ज्यादा का स्कोर बना लिया है।
1. केएल राहुल 3 अर्धशतक
2. ईशान किशन 3 अर्धशतक
3. महेंद्र सिंह धोनी 2 अर्धशतक
4. ऋषभ पंत 2 अर्धशतक
ईशान किशन ने नंबर तीन पर आकर ये धमाकेदार पारी खेली है। अपनी पारी के दौरान किशन ने 4 छक्के और 3 चौके जड़े। मैच में भारतीय टीम की बल्लेबाजी काफी शानदार रही और पारी के अंत तक भारतीय बल्लेबाजों ने कंगारू गेंदबाजों को जमकर धोया। पारी के आखिर में रिंकू सिंह ने अपनी तेज पारी से फैंस का दिल जीत लिया। रिंकू सिंह ने महज 9 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 4 चौके और 2 शानदार छक्के जड़े।
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
3 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
4 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
4 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
5 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
6 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
6 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
7 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
7 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
7 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines