IND VS AUS 2nd ODI: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने धमाकेदार शुरुआत की है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया है। यह फैसला भारत के लिए सही साबित हुआ है। भारतीय बल्लेबाजों ने पारी के पहले ही ओवर से अपने मंसूबे साफ कर दिए हैं। भारत ने पहला विकेट तो रुतुराज गायकवाड़ के रूप में जल्दी खो दिया था, लेकिन इसके बाद बल्लेबाजी के लिए आए श्रेयस अय्यर ने शुभमन गिल के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलिया के छक्के छुड़ा दिए हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: शुभमन गिल बने 2023 के सबसे बड़े ‘सिक्सर किंग’, रोहित शर्मा को पछाड़ा
दोनों बल्लेबाजों ने जड़ा शानदार शतक
भारत ने शुरुआती 35 ओवर में तूफानी अंदाज में 249 रन बना लिए हैं। इस मैच में अय्यर और गिल के बीच 200 रनों की पार्टनरशिप हुई। अय्यर और गिल ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के छक्के छुड़ा दिए हैं। दोनों बल्लेबाज ने शानदार शतक जड़े हैं। श्रेयस अय्यर ने 90 गेंदों में 105 रनों की धमाकेदार पारी खेली है। वहीं, शुभमन गिल ने भी 97 गेदों में 104 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली है।
भारत छू सकता है 400 का आंकड़ा
भारत की पारी जिस तूफानी अंदाज में आगे बढ़ता दिख रहा है। इससे ऐसा लग रहा है कि भारत 400 का आंकड़ा छू सकता है। अगर भारत 400 का आंकड़ा छूता है, तो भारत सातवीं बार इस मुकाम को पा लेगा। भारत इससे पहले भी 6 बार 400 का आंकड़ा पार कर चुका है। वनडे क्रिकेट में सबसे पहली बार ऑस्ट्रेलिया ने साल 2006 में 400 का आंकड़ा छूआ था। ऑस्ट्रेलिया ने 12 मार्च 2006 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जोहान्सबर्ग में पहली बार 400 का आंकड़ा पार करते हुए 434 रन बनाया था। जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी उसी दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 400 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। अफ्रीका ने मैच में 438 रन बनाते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया।
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
1 hr agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
8 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
8 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
9 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
10 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
10 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
10 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
11 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
12 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines