IND vs AUS 2nd ODI Pitch Report: पर्थ में टीम इंडिया के लिए कुछ भी सही नहीं घटा. रोहित शर्मा और विराट कोहली कमबैक मैच में बुरी तरह से फ्लॉप रहे, तो शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके. टीम के बॉलर्स भी लय से भटके हुए नजर आए, जिसका भरपूर फायदा कंगारू बल्लेबाजों ने उठाया.
सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद अब टीम इंडिया की निगाहें एडिलेड में जोरदार कमबैक करने पर होगी. यह मैदान किंग कोहली के पसंदीदा ग्राउंड में से एक रहा है और यहां उनका रिकॉर्ड कमाल का रहा है. दूसरी ओर, मिचेल मार्श की अगुवाई में कंगारू टीम दूसरे वनडे को जीतकर सीरीज को अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
कैसा खेलती है एडिलेड की पिच?
एडिलेड ऑस्ट्रेलिया के उन मैदानों में से एक है, जहां बल्लेबाजों की फुल मौज रहती है. पिच में अच्छा बाउंस और उछाल होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी बढ़िया तरीके से आती है. बल्लेबाजों को बॉल को बाउंड्री लाइन तक पहुंचाने के लिए ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में पिच में नमी होने के कारण तेज गेंदबाजों को भी पिच से अच्छा खासी मदद मिलती है. यानी मैच में पहले बैटिंग करने वाली टीम के बल्लेबाजों को शुरुआत में संभलकर खेलना जरूरी होता है.
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: कुलदीप की होगी वापसी, इन 2 खिलाड़ियों पर गिरेगी गाज! 2nd ODI में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11
क्या कहते हैं आंकड़े?
एडिलेड ने अब तक कुल 94 मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 49 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है, जबकि 43 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है. पहली पारी का औसतन स्कोर यहां पर 225 का रहता है, जबकि दूसरी इनिंग में एवरेज स्कोर 197 का है.
ये भी पढ़ें : Rishabh Pant बने कप्तान, रजत पाटीदार को भी मिली जगह, साउथ अफ्रीका से भिड़ने के लिए टीम इंडिया-ए का हुआ ऐलान
ऑस्ट्रेलिया इस मैदान पर 369 रन बना चुकी है, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है. वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ कंगारू टीम महज 70 रनों पर ढेर भी हुई थी, जो यहां का सबसे न्यूनतम स्कोर है. 303 रनों के लक्ष्य इस ग्राउंड पर चेज हो चुका है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
29 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
42 mins agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: वेस्टइंंडीज की बल्लेबाजी शुरू, शाई होप और ज्वेल एंड्रयू क्रीज पर
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
1 hr ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
2 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
2 hrs agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines