IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की है। उनकी फिरकी पर कंगारू बल्लेबाज नाच रहे हैं। अब तक जडेजा 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने चौथे विकेट के रूप में डेब्यू करने वाले Todd Murphy को शून्य पर आउट कर दिया। मर्फी ने पांच गेंदों का सामना किया। पहले उन्हें 4 बॉल डाट खिलाईं और पांचवी पर LBW आउट कर दिया।
डेब्यू मैच में शून्य पर इस तरह आउट हुए Todd Murphy
दरअसल, रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए 59वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर जडेजा ने Todd Murphy को फंसा लिया। सीधा स्टंप में गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज गच्चा खा गया और जब अपील हुई तो अंपायर ने अपनी अंगुली खड़ी कर दी। हालांकि बल्लेबाज ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया।
और पढ़िए – यहां क्लिक कर देखें कैसे आउट हुए टोड मर्फी
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव स्कोर
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर का खेल होने तक 8 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पीटर हैंडस्कॉब्स 36 जबकि नेशन लॉयन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।
टीम इंडिया की प्लेइंग 11
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
ऑस्ट्रेलिया का खेल 11
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
बदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
13 mins agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
54 mins agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
58 mins agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
1 hr agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
2 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
2 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
3 hrs agoएक महीने के लिए बैन हुए थे KKR के पूर्व खिलाड़ी क्रिस लीन, जानें मिली सजा
4 hrs agoन्यूजीलैंड को लगा झटका, स्टार ओपनर चोटिल होने के कारण वनडे सीरीज से बाहर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines