IND vs AUS: 'वाह क्या गेंद है'...Jadeja ने ऐसे किया Todd Murphy का शिकार, देखें
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 1st test Todd Murphy lbw Ravindra Jadeja
Edited By Bhoopendra Rai

IND vs AUS 1st test Todd Murphy lbw Ravindra Jadeja
IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे नागपुर टेस्ट में जडेजा ने कमाल की गेंदबाजी की है। उनकी फिरकी पर कंगारू बल्लेबाज नाच रहे हैं। अब तक जडेजा 4 विकेट ले चुके हैं। उन्होंने चौथे विकेट के रूप में डेब्यू करने वाले Todd Murphy को शून्य पर आउट कर दिया। मर्फी ने पांच गेंदों का सामना किया। पहले उन्हें 4 बॉल डाट खिलाईं और पांचवी पर LBW आउट कर दिया।
दरअसल, रवींद्र जडेजा टीम इंडिया के लिए 59वां ओवर लेकर आए थे। इस ओवर की पांचवी गेंद पर जडेजा ने Todd Murphy को फंसा लिया। सीधा स्टंप में गेंद डाली, जिस पर बल्लेबाज गच्चा खा गया और जब अपील हुई तो अंपायर ने अपनी अंगुली खड़ी कर दी। हालांकि बल्लेबाज ने रिव्यू लिया, लेकिन फैसला गेंदबाज के पक्ष में गया।
अगर मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया ने 60 ओवर का खेल होने तक 8 विकेट खोकर 174 रन बना लिए हैं। क्रीज पर पीटर हैंडस्कॉब्स 36 जबकि नेशन लॉयन 0 रन बनाकर खेल रहे हैं। टीम इंडिया के लिए रवींद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए हैं।
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज
डेविड वार्नर, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ, मैट रेनशॉ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स केरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), नाथन लियोन, टॉड मर्फी, स्कॉट बोलैंड
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: