IND vs AUS 1st Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कल यानी 9 फरवरी से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी होनी है। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। नागपुर की पिच रैंक टर्नर बताई जा रही है, जिस पर स्पिनर्स घातक साबित हो सकते हैं। टीम इंडिया के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया खास तैयारी के साथ मैदान में उतर रही है। नागपुर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया के स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ ने अश्विन को लेकर बड़ी बात कही है।
अश्विन को लेकर स्टीव स्मिथ ने दिया ये जवाब
दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्टीव स्मिथ से पूछा गया कि क्या ऑस्ट्रेलिया की टीम अश्विन को लेकर जरूरत से ज्यादा सोच रही है? इस पर स्मिथ ने जवाब में कहा कि ‘हमने कई स्पिनर के खिलाफ अभ्यास किया है। महेश उनमें से एक है। वह अश्विन की शैली में बॉलिंग करता है। हम चीजों को ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। बेशक अश्विन बेहतरीन गेंदबाज हैं, लेकिन हमारे पास उसका मुकाबला करने की योजना है’।
और पढ़िए – नागपुर पिच पर इन 2 भारतीय गेंदबाजों की बोलती है तूती…आंकड़े देख कांप रही ऑस्ट्रेलिया!
अश्विन के खिलाफ खास तैयारी है- अश्विन
आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया की टीम नागपुर टेस्ट से पहले रविचंद्रन अश्विन की तरह गेंदबाजी करने वाले महेश पिठिया के खिलाफ पिछले 1 हफ्ते से प्रैक्टिस कर रही है। प्रैक्टिस करने के बाद स्टीव स्मिथ ने अश्विन के खिलाफ योजना होने की बात कही है। इसका मतलब है कि अश्विन के खिलाफ कंगारू पूरी तैयारी के साथ मैदान में होंगे।
और पढ़िए – क्या अश्विन से डर रही है ऑस्ट्रेलिया?….बेखौफ स्टीव स्मिथ ने दिया ये जवाब
पहले दो टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), आर अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, जयदेव उनादकट, सूर्यकुमार यादव।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
3 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
5 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
5 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoIND vs NZ: वनडे में नया इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
6 hrs agoT20I के बाद अब ODI की बारी, रोहित-विराट होंगे एक्शन में, देखें पूरा शेड्यूल
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines